Justin Bieber Baby News:  जस्टिन बीबर के घर गूंजी किलकारियां, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

खबरे |

खबरे |

Justin Bieber Baby News:  जस्टिन बीबर के घर गूंजी किलकारियां, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
Published : Aug 24, 2024, 10:39 am IST
Updated : Aug 24, 2024, 10:39 am IST
SHARE ARTICLE
Screams echoed in Justin Bieber's house, wife gave birth to a son news in hindi
Screams echoed in Justin Bieber's house, wife gave birth to a son news in hindi

जस्टिन ने इसी साल मई में फैन्स के साथ यह जानकारी साझा की थी कि वह और हैली जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

Justin Bieber Baby News In Hindi: पॉप स्टार सिंगर जस्टिन बीबर के घर किलकारी गूंजी है। वह पिता बन गए हैं। जस्टिन की पत्नी हैली बीबर ने बेटे को जन्म दिया है। इस जोड़े ने अपने नवजात शिशु की पहली झलक प्रशंसकों के साथ साझा की। जस्टिन और हैली ने शादी के छह साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। जस्टिन ने इसी साल मई में फैन्स के साथ यह जानकारी साझा की थी कि वह और हैली जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Justin Bieber (@justinbieber)

जस्टिन बीबर और हैली ने 2018 में शादी की थी। अब दोनों की जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। कपल के घर बेटे के रूप में खुशी ने दस्तक दी है। जस्टिन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। बच्चे का नाम भी सामने आ गया है। जस्टिन द्वारा शेयर की गई तस्वीर में बच्चे के पैर नजर आ रहे हैं। इसमें लिखा है, 'हमारे घर में आपका स्वागत है बेबी।' जस्टिन ने बच्चे का नाम ACK ब्लूज़ बीबर रखा।

जस्टिन और हैली के फैंस उनके घर में नन्हे मेहमान के आने की खबर सुनकर बेहद खुश हैं। पोस्ट पर कमेंट बॉक्स में सभी बधाई दे रहे हैं। वे बच्चे के नाम की भी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जस्टिन और हेली हम आपके लिए बहुत खुश हैं। हम जानते हैं कि आप एक अद्भुत माता-पिता होंगे। भगवान आपके परिवार की सदैव रक्षा करें।' लिटिल जैक को यूजर्स खूब प्यार दे रहे हैं।

(For more news apart from Screams echoed in Justin Bieber's house, wife gave birth to a son news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM