Year Ender 2024: इस साल इन बॉलीवुड सेलेब्स ने रचाई शादी, कुछ को किया गया ट्रोल तो कुछ को मिला प्यार

खबरे |

खबरे |

Year Ender 2024: इस साल इन बॉलीवुड सेलेब्स ने रचाई शादी, कुछ को किया गया ट्रोल तो कुछ को मिला प्यार
Published : Dec 25, 2024, 1:37 pm IST
Updated : Dec 25, 2024, 1:37 pm IST
SHARE ARTICLE
 Year Ender 2024 These celebrities got married in year 2024 news In Hindi
Year Ender 2024 These celebrities got married in year 2024 news In Hindi

वहीं कुछ सितारे शादी के बंधन में बंध कर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। 

Year Ender 2024 These celebrities got married in year 2024 news In Hindi: साल 2024 बॉलीवुड सेलेब्स और टीवी स्टार्स के लिए बेहद खास रहा है। जहां कुछ सेलिब्रिटीज के रिश्ते टूटने की चर्चाएं चल रही थीं, वहीं कुछ सितारे शादी के बंधन में बंध कर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। 

इस लिस्ट में कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जैसे सितारों के नाम शामिल हैं।

23 जून को सोनाक्षी ने अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग रचाई शादी 

photophoto

इस साल पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली। शादी के बाद इस जोड़े ने एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया। जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. 

इस कपल की शादी का वीडियो और तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं। लेकिन अपनी शादी को लेकर उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा। क्योंकि उनके दोनों भाई शादी के किसी भी फंक्शन में नजर नहीं आए. जिसके बाद अफवाह फैल गई कि जोड़े के माता-पिता उनकी शादी से खुश नहीं हैं।

 रकुल-जैकी भी एक-दूसरे के हुए

photophoto

इससे पहले रकुल प्रीत सिंह ने भी साल की शुरुआत में जैकी भगनानी के साथ ग्रैंड वेडिंग की थी. इन दोनों की शादी की चर्चा काफी समय से चल रही थी. इस जोड़े ने 22 फरवरी 2024 को गोवा में धूमधाम से शादी की। इस शादी में इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए.

15 मार्च को शादी के बंधन में बंधे कृति-पुलकित 

photophoto

इसके अलावा कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने भी 15 मार्च को गुपचुप तरीके से शादी कर ली. इस जोड़े की शादी में केवल उनके परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों ने इसे खूब पसंद किया.

अदिति-सिद्धार्थ ने भी की शादी 

photophoto

अब इस लिस्ट में अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ का नाम भी जुड़ गया है क्योंकि दोनों ने 4 महीने पहले यानी 16 सितंबर को तेलंगाना के वानापर्थी के 400 साल पुराने श्रीरंगपुर मंदिर में शादी की थी। इस कपल की सीक्रेट वेडिंग की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं.
 

(For more news apart from  Year Ender 2024 These celebrities got married in year 2024 news In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM