Anant-Radhika Wedding: इस दिन सात फेरे लेंगे अनंत-राधिका, शादी का कार्ड हुआ वायरल

खबरे |

खबरे |

Anant-Radhika Wedding: इस दिन सात फेरे लेंगे अनंत-राधिका, शादी का कार्ड हुआ वायरल
Published : May 30, 2024, 5:22 pm IST
Updated : May 30, 2024, 5:58 pm IST
SHARE ARTICLE
 Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Card news in hindi
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Card news in hindi

दोनों  की शादी की चर्चा पिछले साल से ही हो रही है।

 Anant-Radhika Wedding Card: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के सिर पर सहरा सजने  जा रहा है. 29 वर्षीय अनंत अंबानी अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेने वाले है.

दोनों  की शादी की चर्चा पिछले साल से ही हो रही है। धमाकेदार सगाई के बाद साल 2024 की शुरुआत अंबानी परिवार में अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग हुई। जामनगर में तीन दिनों तक ये फंक्शन चला वहीं अब उनका दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन इटली में हो रहा है। 

इसी बीच दूल्हा-दुल्हन की शादी का कार्ड भी सामने आ गया है. दोनो की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार्ड में दोनों की शादी से लेकर रिसेप्शन तक की झलकियां हैं। दोनों कब और कहां शादी कर रहे हैं, कार्ड में सारी जानकारी है।

कब है अनंत और राधिका की शादी?

 यूरोप में दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन के बाद अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट मुंबई में शादी के बंधन में बंधेंगे. अनंत और राधिका की शादी हिंदू रीति-रिवाज से होगी। शादी तीन दिनों तक चलने वाली है. एएनआई ने एक शादी का कार्ड शेयर किया है.

अनंत और राधिका की शादी का कार्ड बेहद साधारण है। एक पेज के शादी कार्ड में शादी की तारीख, स्थान और ड्रेस कोड के बारे में जानकारी होती है। दोनों की शादी 12 जुलाई को होगी. फिर अगले दिन (13 जुलाई) को शुभ आशीर्वाद का आयोजन किया जाता है। फिर तीसरे और आखिरी दिन (14 जुलाई) को ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन पार्टी होगी.

कहां होगी अनंत अंबानी की शादी?

अनंत और राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन इन दिनों यूरोप में चल रहा है। ऐसे में अब लोगों की नजरें इस कपल के वेडिंग वेन्यू पर टिकी हुई हैं. अब शादी के कार्ड में साफ है कि शादी कहां होगी. अनंत और राधिका की शादी की रस्में मुंबई में नीता अंबानी के जियो वर्ल्ड सेंटर में होंगी।

(For more news apart from  Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Card news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM