Fact Check: दूल्हे ने दहेज में मांगी मोटरसाइकिल तो हो गई पिटाई? यह वीडियो एक स्क्रिप्टेड ड्रामा है

खबरे |

खबरे |

Fact Check: दूल्हे ने दहेज में मांगी मोटरसाइकिल तो हो गई पिटाई? यह वीडियो एक स्क्रिप्टेड ड्रामा है
Published : May 12, 2023, 1:58 pm IST
Updated : May 12, 2023, 1:58 pm IST
SHARE ARTICLE
 This video is a scripted drama
This video is a scripted drama

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो एक स्क्रिप्टेड ड्रामा था।

RSFC (टीम मोहाली) -सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हे की पिटाई होती दिख रही है। अब दावा किया जा रहा है कि दूल्हे ने अपने ससुराल वालों से मोटरसाइकिल की मांग की थी, जिससे नाराज ससुराल वालों ने बारात के सामने ही दामाद की पिटाई कर दी।

ट्विटर यूज़रप्रिया सिंह ने वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ""दामाद ने दहेज में मांगी मोटरसाइकिल, ससुर ने सबके सामने चप्पल से सूत दिया , Video वायरल |"

आपको बता दें कि इस वीडियो को पंजाबी मीडिया संस्थाओं ने भी वायरल किया था, जिसमें से एक का लिंक यहां क्लिक कर देखा जा सकता है।

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो एक स्क्रिप्टेड ड्रामा था। पढ़ें स्पोक्समैन की पड़ताल;

पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले इस वीडियो को ध्यान से देखा और वीडियो के कीफ्रेम निकाल उन्हें रिवर्स इमेज सर्च किया।

वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड ड्रामा है

हमें असली वीडियो "मैथिली बाजार" नाम के एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड मिला। यह वीडियो 8 मई 2021 को शेयर किया गया था और इसका शीर्षक था, "आखिर क्यों विदाई के समय दूल्हा ने दुल्हन को पीटा और दूल्हे का बाप ने दूल्हा को पीटा"

यहां मौजूद जानकारी के मुताबिक ये वीडियो एक स्क्रिप्टेड ड्रामा है और वीडियो में परफॉर्म करने वाले कलाकारों के नाम भी यहां बताए गए थे।

YT ChannelYT Channel

हमने इस चैनल के अबाउट सेक्शन की जांच की और पाया कि यह अकाउंट मनोरंजन के लिए मैथिली भाषा में वीडियो बनाता है। आपको बता दें कि इस पेज पर वायरल वीडियो में दिख रहे कलाकारों के कई वीडियो हैं।

मतलब साफ था कि वायरल हो रहा वीडियो स्क्रिप्टेड ड्रामा है न कि असल घटना।

नतीजा- रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो एक स्क्रिप्टेड ड्रामा था। यह वीडियो मैथिलि भाषा में मनोरंजन करने वाले कलाकारों द्वारा बनाया गया है।

(डिस्क्लेमर: रोज़ाना स्पोक्समैन ने भी कुछ दिन पहले इसी दावे के साथ यह वीडियो चलाया था और इसे तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। स्पोक्समैन इस चूक के लिए अपने दर्शकों से माफी मांगता है।)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM