Punjab Budget 2025 Highlights: 2025-26 के लिए कुल 2,36,080 करोड़ रुपये का बजट पेश, आप सरकार ने किए कई बड़े ऐलान

खबरे |

खबरे |

Punjab Budget 2025 Highlights: 2025-26 के लिए कुल 2,36,080 करोड़ रुपये का बजट पेश, आप सरकार ने किए कई बड़े ऐलान
Published : Mar 26, 2025, 10:38 am IST
Updated : Mar 26, 2025, 1:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab Budget 2025 Highlights News In Hindi
Punjab Budget 2025 Highlights News In Hindi

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा इस बार 2.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश कर सकते हैं.

Punjab Budget 2025 Highlights Badalta Punjab Harpal Cheema News In Hindi: पंजाब सरकार आज वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बजट की प्रति पर हस्ताक्षर किए। बजट 2.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है, जो पिछले बजट से लगभग 5% अधिक है। यह आम आदमी पार्टी (आप) सरकार का सबसे बड़ा बजट भी होगा, जो 'बदलता पंजाब' की थीम पर होगा।

Punjab Budget 2025 Highlights In Hindi: वित्त मंत्री हरपाल चीमा पेश किया 2,36,080 करोड़ रुपये का बजट 

 

12: 22 PM | गृह, न्याय और जेल विभाग के लिए 11,560 करोड़ का फंड

गृह, न्याय और जेल विभाग के लिए सरकार ने बजट में 11,560 करोड़ का फंड रखा।

12: 22 PM | रोजगार के लिए 230 करोड़ का फंड

पंजाब सरकार ने बजट में रोजगार उत्पन्न करने के लिए 230 करोड़ का फंड रखा। यह पिछले वर्ष के मुकाबले 50 फीसदी अधिक है।

12: 10 PM | शिक्षा बजट 17,975 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने शिक्षा के लिए बजट में 17,975 करोड़ रुपये रखे। यह कुल बजट का 12 प्रतिशत है।

12:05 PM | संगरूर के किसानों को नहरी पानी के लिए सौ करोड़ का प्रोजेक्ट

संगरूर के बीस हजार किसानों को नहरी पानी के लिए सौ करोड़ का प्रोजेक्ट।

  • पशु स्वास्थ्य सेवाओं और नस्लों में सुधार के लिए 704 करोड़ रुपये
  • गन्ना किसानों के लिए 250 करोड़ का प्रावधान
  • दुग्ध उत्पादकों के लिए 100 करोड़

12: 00 PM | महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर के लिए 450 करोड़ रुपये का प्रावधान

पंजाब सरकार ने महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर के लिए 450 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

11:55 AM | आशीर्वाद योजना के लिए 360 करोड़

  • बुजुर्गों, विधवाओं, निराश्रित महिलाओं, अनाथों, विकलांगों को वित्तीय सहायता के लिए 6175 करोड़ रुपये रखे गए हैं। 
  • आशीर्वाद योजना के लिए 360 करोड़

11:55 AM | मृदा एवं जल संरक्षण योजना

38,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में भूमिगत पाइपलाइन नेटवर्क बिछाना 
20,000 किसान परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रमुख पहल का प्रस्ताव

 

11: 55 AM | 31.3.2020 तक SC कॉर्पोरेशन का कर्जा माफ

 5000 से ज्यादा लोगों को होगा फायदा

11:45 AM | पंजाब स्वास्थ्य विभाग को 5,598 करोड़ रुपये का बजट आवंटित (Punjab Budget 2025: बदलता पंजाब बजट)

पंजाब स्वास्थ्य विभाग के लिए 5,598 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

11:45 AM | ग्राम विकास के लिए 3500 करोड़ रुपये का बजट आरक्षित (Punjab Budget 2025: बदलता पंजाब बजट)

वित्त मंत्री हरपाल चीमा पंजाब का बजट पेश कर रहे हैं। ग्राम विकास के लिए 3500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

11:45 AM | खेल विभाग के लिए 979 करोड़ रुपये आरक्षित - वित्त मंत्री (Punjab Budget 2025: बदलता पंजाब बजट)

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब के इतिहास में खेलों के लिए सबसे बड़ी धनराशि दी गई है। उन्होंने कहा कि मेगा खेल पहल का नाम होगा 'खेड़ा पंजाब, बदला पंजाब'। राज्य सरकार हर गांव में खेल के मैदान उपलब्ध कराएगी। उन्होंने यह भी कहा कि गांवों में 3000 इनडोर जिम बनाए जाएंगे।

11: 40 AM | जीएसडीपी 8,91,301 करोड़ रुपये तक पहुंचेगी- वित्त मंत्री ( (Punjab Budget 2025: बदलता पंजाब बजट)

  • इस साल GSDP में 9% वृद्धि होकर ₹8.09 लाख करोड़ तक पहुंचा; FY 2025-26 में 10% बढ़ने का अनुमान
  •  टैक्स रेवन्यू  में 14% की वृद्धि हुई है
  • 115 करोड़ रु. मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना के लिए 

11:25 AM | नशामुक्ति पर150 करोड़ खर्च करेंगे

नशा मुक्ति अभियान पर सरकार 150 करोड़ रुपये खर्च करेगी

11:20 AM | 'बदलता पंजाब' बजट की थीम है - वित्त मंत्री हरपाल चीमा

पंजाब सरकार ने बजट 2025-2026 का थीम 'बदलता पंजाब' रखा है। 'बदलता पंजाब' थीम के साथ 2.36 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया।

11: 15 AM | सरकार ने 817 भ्रष्ट अधिकारियों को गिरफ्तार किया - वित्त मंत्री हरपाल चीमा

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि सरकार ने 817 भ्रष्ट अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

11: 15 AM | तीन साल के बदलाव की तस्वीर पेश - वित्त मंत्री

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मैं चौथा बजट पेश करने जा रहा हूं। यह मेरे लिए गर्व की बात है। मैं पिछले तीन वर्षों में हुए परिवर्तनों की तस्वीर प्रस्तुत कर रहा हूँ। सबसे पहले मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करता हूं। जिनके नेतृत्व में पंजाब प्रगति के पथ पर अग्रसर है। एक समय था जब पंजाब भारत का सबसे समृद्ध राज्य था।

11: 15 AM | 2,36,080 करोड़ रुपये का बजट (Punjab Budget 2025: बदलता पंजाब थीम)

2025-26 के लिए कुल बजट 2,36,080 करोड़ रुपये का बजट

11:10 AM | Punjab Budget 2025: बदलता पंजाब थीम

2025-26 के भीतर पंजाब की अर्थव्यवस्था में 9% की वृद्धि

11:05 AM| Punjab Budget 2025 Update LIVE In Hindi: वित्त मंत्री हरपाल चीमा पेश कर रहे हैं बजट 

10:58 AM| पंजाब विधानसभा की कार्यवाही जारी

पंजाब विधानसभा की कार्यवाही जारी है। तालाब का मुद्दा विपक्ष द्वारा उठाया गया।

10:50 AM | थोड़ी देर में वित्त मंत्री हरपाल चीमा शीघ्र ही पेश करेंगे बजट

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा शीघ्र ही बजट पेश करेंगे।

(For ore news apart From Punjab Budget 2025 Update LIVE Badalta Punjab Harpal Cheema News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास ख़बरें | Spokesman TV | LIVE | Date 29/03/2025

29 Mar 2025 7:07 PM

पंजाब पुलिस ने Mohali में अलग-अलग फ्लैटों पर की छापेमारी, बसों में पहुंची पुलिस, Caso operation LIVE

29 Mar 2025 7:04 PM

अमृतपाल के साथियों को लेकर बड़ा फैसला, कोर्ट ने इतने दिनों की हिरासत में भेजा

29 Mar 2025 5:02 PM

हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को बीमारियों से कैसे बचा सकते हैं? तुसी भी ''The Iron Lady Awards'

29 Mar 2025 5:00 PM

Punjab University में शो के दौरान युवक की हत्या, देखें पूरी खबर LIVE...

29 Mar 2025 4:57 PM

"Partap Singh Bajwa अपना ही निःशुल्क उपचार कार्ड बना ले"- Dr. Balbir Singh | Vidhan Sabha

28 Mar 2025 5:22 PM