मंदिर के अंदर सिगरेट पीती लड़की का यह वीडियो एक स्क्रिप्टेड नाटक है, फैक्ट चेक रिपोर्ट 

खबरे |

खबरे |

मंदिर के अंदर सिगरेट पीती लड़की का यह वीडियो एक स्क्रिप्टेड नाटक है, फैक्ट चेक रिपोर्ट 
Published : Jun 12, 2024, 6:48 pm IST
Updated : Jun 12, 2024, 6:48 pm IST
SHARE ARTICLE
girl smoking cigarette inside the temple is a scripted drama, fact check report
girl smoking cigarette inside the temple is a scripted drama, fact check report

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी जांच में पाया कि यह वायरल वीडियो कोई वास्तविक घटना नहीं बल्कि एक स्क्रिप्टेड नाटक है

Claim

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की को मंदिर में एक धार्मिक मूर्ति के सामने रखे दीपक से सिगरेट जलाते और परिसर के अंदर सिगरेट पीते हुए देखा जा सकता है। आपको बता दें कि इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की की मां उसकी पिटाई करती है और लड़की फिसलकर गिर जाती है। अब दावा किया जा रहा है कि ये सच्ची घटना है और वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है कि ये गुनाहों की तुरंत सजा है।

एक्स अकाउंट "MANOJ SHARMA LUCKNOW UP" ने इस वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "बेहद बदतमीज लड़की की शर्मनाक कारतूत !! बॉयफ्रेंड से मोबाइल पर बात करते हुए, मंदिर में रखी आरती से सिगरेट जलाकर मंदिर में ही पीने लगी !! फिसलकर गिरी तो हड्डी टूट गई !! क्या किसी अन्य धार्मिक स्थल पर, इस तरह का TRRISM फैलाती तो सुरक्षित होती? घटना - मंदिर CC-TV FOOTAGE में कैद"

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी जांच में पाया कि यह वायरल वीडियो कोई वास्तविक घटना नहीं बल्कि एक स्क्रिप्टेड नाटक है जो मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया था।

Investigation

पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले इस वीडियो के कीफ्रेम्स निकाले और उन पर रिवर्स इमेज सर्च किया।

"यह वीडियो एक स्क्रिप्टेड नाटक है"

हमें यह वीडियो फेसबुक पेज IdeasFactory पर अपलोड हुआ मिला। आपको बता दें कि यह पेज स्क्रिप्टेड नाटकों के वीडियो शेयर करता है। यह वायरल वीडियो 23 मार्च 2024 को अपलोड किया गया था और कैप्शन में साफ लिखा था कि यह वीडियो एक स्क्रिप्टेड नाटक है।

वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "There Are Also Such People?? Disclaimer: Thank you for watching! Please be aware that this page features scripted dramas and parodies as well. These short films are for entertainment & educational purposes only! Characters in this video are entertainment and educational purpose."

यहां मौजूद वीडियो वायरल वीडियो का पूरा भाग है जिसके अंत में डिस्क्लेमर भी पढ़ा जा सकता है।

Conclusion 

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी जांच में पाया कि यह वायरल वीडियो कोई वास्तविक घटना नहीं बल्कि एक स्क्रिप्टेड नाटक है जो मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया था।

Result- Misleading

Our Sources

Post Shared By Ideas Factory On 23rd May 2024

किसी खबर पर संदेह? हमें भेजें हम उसका Fact Check करेंगे... हमें "9560527702" पर व्हाट्सएप करें या हमें  "Factcheck@rozanaspokesman.com"  पर ई-मेल करें।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM