अमृतपाल का पुराना वीडियो भ्रामक दावों के साथ वायरल, Fact Check रिपोर्ट

खबरे |

खबरे |

अमृतपाल का पुराना वीडियो भ्रामक दावों के साथ वायरल, Fact Check रिपोर्ट
Published : Jan 15, 2024, 7:00 pm IST
Updated : Jan 15, 2024, 7:00 pm IST
SHARE ARTICLE
 Old video of waris punjab de chief amritpal singh shared with misleading claim
Old video of waris punjab de chief amritpal singh shared with misleading claim

वायरल हो रहा वीडियो अभी का नहीं बल्कि पुराना है जब अमृतपाल सिंह ने अपनी गिरफ्तारी से...

RSFC (Team Mohali)- सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और दावा किया जा रहा है कि असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद वारिस पंजाब के संस्था के मुखी अमृतपाल सिंह ने जेल से लाइव होकर संगत से अपील की है। इस वीडियो में अमृतपाल को अपने मामलों और लोगों को विश्वासमय होने के बारे में बात करते देखा जा सकता है।

फेसबुक यूजर सुखजिंदर सिंह ने वायरल वीडियो की रील शेयर करते हुए दावा किया कि असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद वारिस पंजाब के अमृतपाल सिंह ने जेल से लाइव होकर लोगों से अपील की।

स्पोक्समैन ने अपनी जांच में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। वायरल हो रहा वीडियो अभी का नहीं बल्कि पुराना है जब अमृतपाल सिंह ने अपनी गिरफ्तारी से पहले एक वीडियो संदेश के जरिए लोगों से अपील की थी।

स्पोक्समैन की पड़ताल 

पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले वीडियो को ध्यान से देखा और दावे पर कीवर्ड सर्च किया। आपको बता दें कि वायरल दावे के संबंध में हमें कोई ठोस रिपोर्ट नहीं मिली है। अगर अमृतपाल सिंह जेल से लाइव आते तो सुर्खियां बटोरते, लेकिन हमें वायरल दावे पर कोई रिपोर्ट नहीं मिली।

वायरल वीडियो पुराना है

आपको बता दें कि सर्च के दौरान हमें यह वायरल वीडियो कई पुराने पोस्ट पर अपलोड हुआ मिला। आपको बता दें कि यह वीडियो अप्रैल 2023 का है जब अमृतपाल सिंह ने गांव रोडे में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने से पहले एक वीडियो के जरिए लोगों को संदेश दिया था।

ऐसे ही कुछ पुराने पोस्ट यहां क्लिक करके देखे जा सकते हैं।

निष्कर्ष - स्पोक्समैन ने अपनी जांच में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। वायरल हो रहा वीडियो अभी का नहीं बल्कि पुराना है जब अमृतपाल सिंह ने अपनी गिरफ्तारी से पहले एक वीडियो संदेश के जरिए लोगों से अपील की थी।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM