क्या गायक शुभ हाल ही में टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर हुए फीचर?

खबरे |

खबरे |

क्या गायक शुभ हाल ही में टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर हुए फीचर?
Published : Sep 30, 2023, 11:16 am IST
Updated : Sep 30, 2023, 11:16 am IST
SHARE ARTICLE
 Fact Check Old graphic of Shubh featured on Times Square Billboard viral as recent amid anti indian claims
Fact Check Old graphic of Shubh featured on Times Square Billboard viral as recent amid anti indian claims

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में वायरल पोस्ट को भ्रामक पाया है।

RSFC (Team Mohali)- खालिस्तान और अलगाववादियों के कथित समर्थन पर विवाद के बीच, गायक शुभ के बारे में एक पोस्ट इस दावे के साथ वायरल हो रही है कि शुभ को हाल ही में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर फीचर किया गया है।

फेसबुक यूजर "Maninder Singh" ने 25 सितंबर 2023 को वायरल तस्वीर को साझा किया और लिखा, "Dude On Top???????? Charche Ch Naam Jivein Ae Trend Ni Vairy Rakhe Karke Godeh Te Bend Ni????"

रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में वायरल पोस्ट को भ्रामक पाया है। यह वायरल तस्वीर हाल की नहीं बल्कि अक्टूबर 2022 की है और इसका हाल की घटनाओं से कोई संबंध नहीं है।

स्पोक्समैन की पड़ताल

पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले इस ग्राफिक को ध्यान से देखा। हमने पाया कि ग्राफ़िक पर "kiddaan.com" लिखा हुआ है।

इस जानकारी को ध्यान में रखते हुए, हमने कीवर्ड खोज की और हमें इस तस्वीर के बारे में kiddaan.com साइट पर एक लेख मिला जो 1 अक्टूबर 2022 को प्रकाशित हुआ था। "kiddaan.com" पॉलीवूड और बॉलीवुड के समाचार प्रकाशित करता है।

KiddaanKiddaan

प्रकाशित लेख के अनुसार, गायक शुभ का गाना 'बैलर' रिलीज के बाद न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर प्रदर्शित किया गया था।

हमारी पड़ताल में हमने पाया कि यह तस्वीर सिंगर शुभ के इंस्टाग्राम हाइलाइट में भी मौजूद है। यह तस्वीर सिंगर ने 1 अक्टूबर 2022 को शेयर की थी। इससे साफ हो गया कि वायरल तस्वीर हालिया नहीं है।

Shubh Insta                                                                                     Shubh Insta

निष्कर्ष- रोज़ाना स्पोक्समैन ने अपनी पड़ताल में वायरल पोस्ट को भ्रामक पाया है। यह वायरल तस्वीर हाल की नहीं बल्कि अक्टूबर 2022 की है और इसका हाल की घटनाओं से कोई संबंध नहीं है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM