PM Modi News: पीएम मोदी ने स्वप्निल कुसाले को दी बधाई, कहा- आपकी उपलब्धि से प्रत्येक भारतीय खुशी से सराबोर है
Published : Aug 1, 2024, 4:38 pm IST
Updated : Aug 1, 2024, 4:38 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Modi congratulated Swapnil Kusale on winning the medal in paris olympics 2024
PM Modi congratulated Swapnil Kusale on winning the medal in paris olympics 2024

पीएम मोदी के साथ सीएम एकनाथ शिंदे, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर स्वप्निल को बधाई दी है.

PM Modi Congratulated Swapnil Kusale News: भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में तीसरा पदक जीता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने पर निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन को बेजोड़ करार दिया और कहा कि उनकी इस उपलब्धि से प्रत्येक भारतीय खुशी से सराबोर है।

मोदी ने एक्स पर लिखा,‘‘स्वप्निल कुसाले का बेजोड़ प्रदर्शन। पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनका प्रदर्शन विशेष है क्योंकि उन्होंने शानदार जज्बा और कौशल दिखाया। वह इस वर्ग में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। उनकी इस उपलब्धि से प्रत्येक भारतीय खुशी से सराबोर है।’’

पीएम मोदी के साथ सीएम एकनाथ शिंदे, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर  स्वप्निल  को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी है. 
 

बता दे कि स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। यह उनका पहला पदक है जिससे वर्तमान खेलों में भारत के कुल पदकों की संख्या तीन हो गई है। 

(For More News Apart from PM Modi congratulated Swapnil Kusale on winning the medal in paris olympics 2024, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर हुए हमले के प्रयास के पीछे क्या कारण है?

26 Apr 2026 3:50 PM

\'वे पार्टी का सम्मान नहीं कर सके, 3 करोड़ पंजाबियों को धोखा दिया\': हरपाल चीमा

25 Apr 2026 1:48 PM

अजनाला गांव में हादसा: खेत में कंबाइन हार्वेस्टर पलटी, आग लगी | 2 घायल

18 Apr 2026 4:39 PM

अमृतसर के मुदित जैन ने 500/500 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया

16 Apr 2026 10:51 AM

मुझे फांसी दे दो, रहम की कोई जरूरत नहीं, आप अपने अपील वापस ले लें, बलवंत सिंह राजोआना ने जत्थे से कहा...

01 Apr 2026 9:47 PM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने प्रवेश कर पर टिप्पणी की | पुरानी दरें बहाल की गईं, नई दरें हटाई गईं

01 Apr 2026 2:06 PM