बॉक्सिंग स्टार मैरी कॉम ने कॉम गांव की सुरक्षा के लिए गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

खबरे |

खबरे |

 बॉक्सिंग स्टार मैरी कॉम ने कॉम गांव की सुरक्षा के लिए गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र
Published : Sep 1, 2023, 1:09 pm IST
Updated : Sep 1, 2023, 1:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Boxing star Mary Kom  wrote a letter to Home Minister Amit Shah for the safety of Kom village.
Boxing star Mary Kom wrote a letter to Home Minister Amit Shah for the safety of Kom village.

उन्होंने कहा, ‘‘हम दोनों विरोधी समूहों की कॉम गांवों में घुसपैठ रोकने के लिए सुरक्षाबलों से मदद चाहते हैं।’’.

इंफाल: बॉक्सिंग स्टार एम सी मैरी कॉम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यह सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप का अनुरोध किया है कि सुरक्षा बल दोनों विरोधी समूहों की मणिपुर के कॉम गांवों में घुसपैठ रोकने के लिए कदम उठाएं। मैरी कॉम ने बृहस्पतिवार को शाह को लिखे गए पत्र में कहा कि कॉम समुदाय मणिपुर की एक स्थानीय जनजाति है और सबसे कम आबादी वाली अल्पसंख्यक जनजातियों में से एक है।

पदम विभूषण से सम्मानित मैरी कॉम ने कहा, ‘‘हम सभी दो विरोधी समुदायों के बीच बिखरे हुए हैं... दोनों तरफ से मेरे समुदाय पर संदेह जताया जाता है और हम विभिन्न समस्याओं के बीच फंस गए हैं... कमजोर आंतरिक प्रशासन और एक छोटा समुदाय होने से हम अपने अधिकार क्षेत्र में घुसपैठ करने वाली किसी भी ताकत के खिलाफ लड़ने में सक्षम नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम दोनों विरोधी समूहों की कॉम गांवों में घुसपैठ रोकने के लिए सुरक्षाबलों से मदद चाहते हैं।’’

पूर्व राज्यसभा सदस्य ने भारतीय सेना, अर्धसैनिक बल और राज्य बलों के तैनात सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि वे आबादी की सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निष्पक्ष रूप से निर्वहन करें और राज्य में शांति तथा सामान्य स्थिति बनाए रखने के उनके प्रयास सफल हों।

उन्होंने मणिपुर में सभी लोगों, विशेष रूप से मेइती और कुकी जो समुदायों से एक साथ आने, अपने मतभेदों को दूर करने और राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने का आग्रह किया। मैरी कॉम ने कहा, ‘‘हम सभी को मिलजुलकर रहने की जरूरत है। हमें अपने मतभेदों और क्षति को एक तरफ रख देना चाहिए। ’’

Location: India, Manipur, Imphal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM