Paris Paralympics 2024: भारत की झोली में एक और मेडल, पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में निशाद कुमार ने जीता रजत पदक

खबरे |

खबरे |

Paris Paralympics 2024: भारत की झोली में एक और मेडल, पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में निशाद कुमार ने जीता रजत पदक
Published : Sep 2, 2024, 10:16 am IST
Updated : Sep 2, 2024, 10:16 am IST
SHARE ARTICLE
Paris Paralympics 2024 Nishad Kumar won silver medal in men's high jump event
Paris Paralympics 2024 Nishad Kumar won silver medal in men's high jump event

वह लगातार पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के पैरा-एथलीट बन गए है।

Paris Paralympics 2024: भारतीय हाई जम्पर निशाद कुमार ने पेरिस पैरालिंपिक में एक नया इतिहास रचा है उन्होंने जो किया है वह कमाल की उपल्बधि है। 25 साल के निशाद कुमार ने टोक्यो के बाद पेरिस में पैरालंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीता है.  इससे वह लगातार पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के पैरा-एथलीट बन गए है।

भारत ने 2.04 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता

अब सवाल यह है कि निशाद कुमार ने यह सब कैसे किया? इसके लिए उन्होंने पुरुषों की टी-47 ऊंची कूद स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाया। इस स्पर्धा में निशाद कुमार ने 2.04 मीटर की छलांग लगाकर पेरिस पैरालंपिक गेम्स में रजत पदक जीता। इस तरह उन्होंने देश के लिए 7वां मेडल जीता।

सोना अमेरिका का, चांदी भारत की

जिस इवेंट में भारत के निशाद कुमार ने सिल्वर मेडल जीता, उसी इवेंट का गोल्ड मेडल अमेरिका के रोडरिक टाउनसेंड-रॉबर्ट्स के खाते में गया। अमेरिकी हाई जम्पर ने 2.08 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। पैरालंपिक खेलों में किसी अमेरिकी एथलीट का यह लगातार तीसरा स्वर्ण पदक है। हालाँकि, निशाद ने यूएसए के हाई जम्पर से आगे निकलने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे और उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

राम पाल निषाद जैसा चमत्कार नहीं कर सके

पुरुषों की टी47 ऊंची कूद स्पर्धा में कांस्य पदक एनपीए के जी मार्गिव को मिला, जिन्होंने पूरे 2 मीटर की दूरी तय की। निशाद कुमार के अलावा एक अन्य भारतीय जम्पर राम पाल ने भी इसी स्पर्धा में भाग लिया था लेकिन वह 1.95 मीटर से अधिक ऊंची छलांग नहीं लगा सके। राम पाल 7वें स्थान पर रहे।

भारत ने अब तक 7 पदक जीते हैं

भारत के लिए 7वां मेडल निशाद कुमार ने जीता. निशाद को मिली सफलता के बाद भारत के पास अब 1 स्वर्ण पदक के अलावा 2 रजत पदक और 4 कांस्य पदक हो गए हैं.

(For more news apart from Paris Paralympics 2024 Nishad Kumar won silver medal in men's high jump event, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM