पंजाब ने सौराष्ट्र पर पहली पारी में 128 रन की बढ़त हासिल की

खबरे |

खबरे |

पंजाब ने सौराष्ट्र पर पहली पारी में 128 रन की बढ़त हासिल की
Published : Feb 3, 2023, 11:33 am IST
Updated : Feb 3, 2023, 11:33 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab take 128-run first innings lead over Saurashtra
Punjab take 128-run first innings lead over Saurashtra

सुबह मंदीप के साथ अनमोल मल्होत्रा ने भी 77 गेंद में 41 रन रन बनाये जिससे पंजाब ने गुरूवार को 33.4 ओवर में 104 रन जोड़े।.

राजकोट : कप्तान मंदीप सिंह की 91 रन की संयमित पारी की बदौलत पंजाब ने गुरूवार को यहां सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्राफी क्वार्टरफाइनल मैच में तीसरे दिन पहली पारी में 128 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।. मंदीप ने बीती रात के 39 रन के स्कोर में 52 रन जोड़े जिससे पंजाब की टीम 124.3 ओवर में 431 रन बनाने में सफल रही। सौराष्ट्र ने पहली पारी में 303 रन बनाये थे।.

मंदीप ने 206 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी के दौरान नौ चौके और एक छक्का जड़ा।

सुबह मंदीप के साथ अनमोल मल्होत्रा ने भी 77 गेंद में 41 रन रन बनाये जिससे पंजाब ने गुरूवार को 33.4 ओवर में 104 रन जोड़े।. धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने 41.3 ओवर में 109 रन देकर पांच विकेट झटके, उन्होंने गुरूवार को तीन और बुधवार को दो विकेट प्राप्त किये।. सौराष्ट्र ने स्टंप तक दूसरी पारी में 54 ओवर खेलकर चार विकेट पर 138 रन बना लिये जिससे उसकी कुल बढ़त 10 रन की हो गयी।.

कप्तान अर्पित वसावड़ा 44 और चिराग जानी 35 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिये नाबाद 78 रन की साझेदारी बना ली है। बायें हाथ के स्पिनर विनय चौधरी ने 23 ओवर में 61 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने शीर्ष चार में से तीन बल्लेबाजों - हार्विक देसाई, विश्वराज जडेजा और शेल्डन जैक्सन - के विकेट हासिल किये।. अनुभवी सिद्धार्थ कौल ने सौराष्ट्र केसलामी बल्लेबाज स्नेल पटेल (33 रन) का विकेट झटका।

Location: India, Gujarat, Rajkot

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM