Yashasvi Jaiswal Double Century: टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने जायसवाल

खबरे |

खबरे |

Yashasvi Jaiswal Double Century: टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने जायसवाल, जड़े 209 रन
Published : Feb 3, 2024, 2:08 pm IST
Updated : Feb 3, 2024, 2:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Yashasvi Jaiswal 209 vs England
Yashasvi Jaiswal 209 vs England

सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने वाले भारतीय का रिकॉर्ड विनोद कांबली के नाम है।

IND Vs ENG, Yashasvi Jaiswal 209 vs England News In Hindi:  भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शनिवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने। अपना छठा टेस्ट खेल रहे 22 साल के जायसवाल ने 290 गेंद की पारी में 19 चौके और सात छक्के की मदद से 209 रन बनाये। वह दिग्गज जेम्स एंडरसन की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को कैच देकर पवेलियन लौटे।  उनकी शानदार बल्लेबाजी से भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाये।

सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने वाले भारतीय का रिकॉर्ड विनोद कांबली के नाम है। पूर्व वामहस्त बल्लेबाज कांबली ने 1993 में 21 साल और 335 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। कांबली ने इसके 20 दिन के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना लगातार दूसरा दोहरा शतक बनाया था।

कांबली से पहले महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर लंबे समय तक दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के सबसे युवा बल्लेबाज थे। उन्होंने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह कारनामा किया था। जायसवाल की पारी की तारीफ भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी की। इस श्रृंखला की शुरुआती दो टेस्ट से निजी कारणों ने टीम से बाहर रहने वाले कोहली ने कहा,‘‘ यशस्वी जायसवाल .... कम उम्र में शानदारी पारी खेली।’’

जायसवाल ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पदार्पण टेस्ट मैच में 171 रन बनाए थे। उन्होंने हैदराबाद में मौजूदा श्रृंखला के शुरुआती मैच में 80 रन बनाये थे, जिसे भारत 28 रन से हार गया था।

 जायसवाल बीते दिन 179 रन नाबाद थे। उन्होंने दूसरे दिन के पहले सत्र में पदार्पण कर रहे स्पिनर शोएब बशीर के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने जायसवाल के करियर की शुरुआती दिनों की ओर इशारा करते हुए सोशल मीडिया लिखा, ‘‘ जायसवाल, विश्व क्रिकेट में सबसे महानतम गाथाओं में से एक है।’’उत्तर प्रदेश के भदोही के रहने वाले निम्न मध्यमवर्गीय परिवार के लड़के जायसवाल की जिंदगी मुश्किलों से भरी रही है। 

वह 11 साल की उम्र में प्रतिष्ठित आजाद मैदान में प्रशिक्षण लेने के लिए भदोही से मुंबई आये थे।

उन्होंने खुद छोटे-मोटे काम करके अपना गुजारा किया, जिसमें सड़क के किनारे पानी पुरी बेचना भी शामिल था। वह अपने प्रारंभिक वर्षों के दौरान आजाद मैदान के मैदान कर्मियों के साथ तंबू में भी रहे। जायसवाल के पानी पुरी बेचने की कहानी बार-बार मीडिया में आते रही है लेकिन उनके प्रारंभिक कोच ज्वाला सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए कई साक्षात्कारों में कहा है इस बात को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया है।.

ज्वाला सिंह ने जोर देकर कहा था कि अपने संघर्ष के वर्षों के दौरान जायसवाल अधिकांश समय उनके घर पर रहे हैं। वह 2020 में अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर उभरने के बाद सुर्खियों में आये थे।

उसी साल राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में उन्हें अपनी टीम से जोड़ा। उन्होंने आईपीएल में 37 मैचों में 1172 रन बनाये है। जायसवाल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 17 मैचों में 502 रन बनाये है।

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM

अमृतसर में हो रही समलैंगिक परेड को लेकर छिड़ा विवाद |Gay Parade in Amritsar

08 Apr 2025 5:45 PM

Spokesman Di Sath :इस गांव में फैक्ट्री बांट रही है मौत! हर घर में कैंसर, पीलिया के मरीज| Nimrat Kaur

08 Apr 2025 5:44 PM