पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार हुए सड़क हादसे का शिकार, कैंटर ने कार कोमारी टक्कर, बेटा भी था गाड़ी में मौजूद

खबरे |

खबरे |

पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार हुए सड़क हादसे का शिकार, कैंटर ने कार कोमारी टक्कर, बेटा भी था गाड़ी में मौजूद
Published : Jul 5, 2023, 3:49 pm IST
Updated : Jul 5, 2023, 3:49 pm IST
SHARE ARTICLE
 Image Source : Twitter
Image Source : Twitter

हादसे के वक्त कार में प्रवीण कुमार का बेटा भी था. गनीमत रही कि दोनों को गंभीर चोट नहीं आई.

नई दिल्ली: पिछले साल टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत रूड़की के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए थे. वह अभी भी अपनी चोट से उबर रहे हैं. इस बीच एक और भारतीय क्रिकेटर भी ऐसे ही हादसे से बाल-बाल बच गए.

ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार हैं. मंगलवार देर रात मेरठ के कमिश्नर आवास के पास तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी कार में टक्कर मार दी।  इस हादसे में प्रवीण कुमार बाल-बाल बच गये. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया.

हादसे के वक्त कार में प्रवीण कुमार का बेटा भी था. गनीमत रही कि दोनों को गंभीर चोट नहीं आई. दरअसल, प्रवीण कुमार मंगलवार रात अपनी डिफेंडर गाड़ी से पांडव नगर से आ रहे थे. इसी दौरान जैसे ही वे कमिश्नर आवास के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने कैंटर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

एसपी सिटी पीयूष कुमार ने बताया कि कैंटर चालक को पकड़ लिया गया है और अच्छी बात यह है कि प्रवीण कुमार और उनका बेटा सुरक्षित हैं. यह पहली बार नहीं है कि प्रवीण कुमार किसी दुर्घटना का शिकार हुए हैं। 2007 में विदेश दौरे से घर लौटते समय रिसेप्शन के दौरान वह खुली जीप से गिर गए।


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM