Varun Kumar news: हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप, बेंगलुरु में FIR दर्ज

खबरे |

खबरे |

Varun Kumar news: हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप, बेंगलुरु में FIR दर्ज
Published : Feb 6, 2024, 12:18 pm IST
Updated : Feb 8, 2024, 6:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Sexual Harassment Case on Hockey player Varun Kumar news in Hindi
Sexual Harassment Case on Hockey player Varun Kumar news in Hindi

बेंगलुरु में खिलाड़ी के खिलाफ एफआईआर रिपोर्ट दर्ज की गई

Hockey player Varun Kumar news in Hindi: भारतीय हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगने का मामला सामने आया हैं। बता दें कि अर्जुन पुरस्कार से नवाजे जा चुके भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण कुमार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। जानकारी के मुताबिक हैदराबाद की एक वॉलीबॉल खिलाड़ी ने उनपर ये गंभीर आरोप लगाए है। जिसके बाद पुलिस की और से उनपर एफआईआर दर्ज की गई हैं। 

बेंगलुरु में खिलाड़ी पर एफआईआर दर्ज

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने बताया कि हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार पर बेंगलुरु में एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। वहीं आरोप लगाने वाली युवती नाबालिग बताई जा रही है, आरोप लगाया गया है कि वरुण कुमार ने शादी का वादा करके पिछले पांच वर्षों में कई बार उसके साथ बलात्कार किया। युवती का ये भी आरोप है कि वे जब 17 साल की थी जब 2019 में वे सोशल मीडिया के माध्याम से उसकी मुलाकात वरुण कुमार से हुई। जिसके बाद से वे उनके साथ रिलेशन में है। वहीं युवती की शिकायत के आधार पर बेंगलुरु में खिलाड़ी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट या एफआईआर दर्ज की गई है।

हिमाचल के रहने वाले है वरुण कुमार 

बता दें कि अर्जुन पुरस्कार से नवाजे जा चुके भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण कुमार हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं। वहीं वे पंजाब के जालंधर में रह रहे है। बता दें कि हॉकी इंडिया लीग और भारतीय राष्ट्रीय टीम में वरुण कुमार पंजाब वॉरियर्स के लिए डिफेंडर के रूप में खेलते हैं। वहीं उनपर लगे इस गंभीर आरोप के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

खैर से कोई पहला मामला नहीं हैं जब किसी खिलाड़ी पर इस तरह के गंभीर आरोप लगे हो। इससे पहले भी कई खिलाड़ियों पर इस तरह के गंभीर आरोप लग चुके हैं। ऐसे में देखना होगा की इस मामले में जांच के बाद और क्या कुछ निकल कर सामने आता हैं। 

(For more news apart from Sexual Harassment Case on Hockey player Varun Kumar news in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM