Women's Premier League 2024: महिला क्रिकेटरों में शबनीम ने अब तक की सबसे तेज गेंदबाजी कर रचा इतिहास

खबरे |

खबरे |

Women's Premier League 2024: महिला क्रिकेटरों में शबनीम ने अब तक की सबसे तेज गेंदबाजी कर रचा इतिहास
Published : Mar 6, 2024, 4:54 pm IST
Updated : Mar 6, 2024, 4:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Shabnim created history by fastest bowling ever among female cricketers news in hindi
Shabnim created history by fastest bowling ever among female cricketers news in hindi

महिला क्रिकेट में किसी गेंदबाज ने 130 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंद फेंकी है।

Women's Premier League 2024: मंगलवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच महिला प्रीमियर लीग मैच में शबनीम इस्माइल ने महिला क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकी। दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने महिला क्रिकेट में अब तक की सबसे तेज गेंद फेंक कर नया इतिहास रच दिया है। गेंद की गति मापने वाली मशीन 'स्पीड गन' के आने के बाद यह पहली बार है कि महिला क्रिकेट में किसी गेंदबाज ने 130 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंद फेंकी है।

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए इस्माइल ने यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान 132.1 किमी (80.08 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से गेंदबाजी करके एक नया रिकॉर्ड बनाया। महिला क्रिकेट की ये सबसे तेज़ गेंद ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग के पैड पर लगी।

यह मंगलवार को खेले गए मैच के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद थी। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने एलबीडब्ल्यू की अपील की लेकिन अंपायर ने इसे ठुकरा दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए पिछले आठ महिला टी20 विश्व कप में भाग लेने वाली इस्माइल ने पिछले साल अपनी धरती पर खेली गई प्रतियोगिता के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

इससे पहले उन्होंने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 128 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. इस्माइल ने 2022 में महिला विश्व कप के दौरान दो बार 127 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

मैच के बाद जब इस्माइल से इस रिकॉर्ड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''जब मैं गेंदबाजी करता हूं तो बड़ी स्क्रीन की तरफ नहीं देखती'' उन्होंने 46 रन देकर एक विकेट लिया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 29 रनों से हरा दिया।

(For more news apart from Shabnim created history by fastest bowling ever among female cricketers news in hindi , stay tuned to Rozana Spokesman) 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM