Afghanistan vs Sri Lanka: श्रीलंका दो रन की रोमांचक जीत से एशिया कप के ‘सुपर फोर’ में

खबरे |

खबरे |

Afghanistan vs Sri Lanka: श्रीलंका दो रन की रोमांचक जीत से एशिया कप के ‘सुपर फोर’ में
Published : Sep 6, 2023, 12:19 pm IST
Updated : Sep 6, 2023, 12:19 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

श्रीलंका की जीत बेहद रोमांचक रही।

लाहौर: श्रीलंका ने मंगलवार को यहां एशिया कप के अंतिम ग्रुप मैच में अफगानिस्तान पर दो रन की रोमांचक जीत से ‘सुपर फोर’ के लिए क्वालीफाई किया। श्रीलंका ने ग्रुप के अपने दोनों मैच जीते जिससे उसके चार अंक रहे।

श्रीलंका की जीत बेहद रोमांचक रही। उसने आखिरी दो विकेट तब लिए जब अफगानिस्तान को जीत के लिए केवल तीन रन और चाहिए थे और राशिद खान नॉन-स्ट्राइकर छोर पर फंसे रह गए थे।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस की 92 रन की पारी की बदौलत आठ विकेट पर 291 रन बनाए।

अफगानिस्तान को ग्रुप बी में सुपर फोर के लिए क्वालीफाई करने के लिए यह लक्ष्य 37.1 ओवर में पूरा करना था लेकिन अफगानिस्तान मोहम्मद नबी की छह चौके और पांच छक्के जड़ित 65 रन की तू्फानी पारी और खिलाड़ियों के अंत तक पूरा जोर लगाने के बावजूद 37.4 ओवर में 289 रन पर सभी विकेट गंवाकर बाहर हो गया।

अफगानिस्तान ने 37 ओवर में आठ विकेट पर 289 रन बना लिए थे और वह लक्ष्य से तीन रन से दूर थी। लेकिन 38वें ओवर में धनंजय डिसिल्वा की पहली गेंद पर नौवां विकेट गंवा दिया। दो गेंद बाद अंतिम विकेट गिरने से उसकी पारी खत्म हुई। राशिद खान 27 रन बनाकर नाबाद रहे।

श्रीलंका के लिए कासुन रजीता ने 79 रन देकर चार विकेट झटके जबकि दुनिथ वेलालागे और डिसिल्वा ने दो दो विकेट हासिल किए।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM