Rishabh Pant Health Update: सफल रही ऋषभ पंत के घुटने की सर्जरी, जानें हालत में अब कितना सुधार

खबरे |

खबरे |

Rishabh Pant Health Update: सफल रही ऋषभ पंत के घुटने की सर्जरी, जानें हालत में अब कितना सुधार
Published : Jan 7, 2023, 3:32 pm IST
Updated : Jan 7, 2023, 3:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Rishabh Pant Health Update: Rishabh Pant's knee surgery was successful, know how much improvement in the condition now
Rishabh Pant Health Update: Rishabh Pant's knee surgery was successful, know how much improvement in the condition now

पंत पिछले सप्ताह भीषण कार दुर्घटना में से चमत्कारिक रूप से बच गए थे। BCCI के एक सूत्र ने कहा, ‘‘ ऋषभ पंत की घुटने की ‘लिगामेंट’ की सर्जरी सफल रही।

New Delhi : भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की मुंबई के एक अस्पताल में हुई घुटने की सर्जरी सफल रही। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पंत पिछले सप्ताह भीषण कार दुर्घटना में से चमत्कारिक रूप से बच गए थे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘ ऋषभ पंत की घुटने की ‘लिगामेंट’ की सर्जरी शुक्रवार को की गयी। यह सर्जरी सफल रही। वह चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे।’’

यह सर्जरी मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ‘सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन’ के प्रमुख और ‘आर्थ्रोस्कोपी एंड शोल्डर सर्विस’ के निदेशक डॉ परदीवाला की देखरेख में हुई। इस सर्जरी के बाद पंत का रिस्पॉन्स अच्छा है. उनको इस वक्त पहले से अच्छा महसूस हो रहा है

पंत को देहरादून से एयर एंबुलेंस द्वारा मुंबई ले जाया गया क्योंकि वह आम विमान से उड़ान भरने की स्थिति में नहीं थे। पंत 30 दिसंबर को हुई कार दुर्घटना में बाल बाल बच गए। दिल्ली से रुड़की जाते समय उनकी कार एनएच 58 पर डिवाइडर से टकरा गई थी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM