AUS VS WI : स्मिथ की कप्तान के रूप में फिर वापसी, कमिंस चोट के कारण बाहर

खबरे |

खबरे |

AUS VS WI : स्मिथ की कप्तान के रूप में फिर वापसी, कमिंस चोट के कारण बाहर
Published : Dec 7, 2022, 12:09 pm IST
Updated : Dec 7, 2022, 12:09 pm IST
SHARE ARTICLE
AUS VS WI: Smith returns as captain, Cummins out due to injury
AUS VS WI: Smith returns as captain, Cummins out due to injury

कमिंस पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ भी एडीलेड टेस्ट में नहीं खेल पाए थे क्योंकि उन्हें कोविड-19 संक्रमित का करीबी संपर्क माना गया था।

एडीलेड : पैट कमिंस के चोट से उबरने में नाकाम रहने के कारण गुरुवार से यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से बाहर होने के बाद स्टीव स्मिथ की बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के रूप में वापसी हुई। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ कमिंस की जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है। वह पहले टेस्ट के अंतिम दिन गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट 164 रन से जीतकर दो मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 33 साल के स्कॉट बोलैंड को कमिंस के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया है जबकि स्मिथ को दिन-रात्रि टेस्ट में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, ‘‘टीम मेडिकल स्टाफ ने एडीलेड में कमिंस के उबरने की प्रक्रिया शुरू की लेकिन चयनकर्ताओं का मानना था कि इस तेज गेंदबाज के लिए कल से शुरू होने वाले मैच के लिए पूरी तरह से फिट होने के लिए पर्याप्त समय नहीं था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कमिंस के ब्रिसबेन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम में वापसी करने की उम्मीद है।’’ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट 17 दिसंबर से गाबा में खेला जाएगा।

कमिंस पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ भी एडीलेड टेस्ट में नहीं खेल पाए थे क्योंकि उन्हें कोविड-19 संक्रमित का करीबी संपर्क माना गया था। स्मिथ ने इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की अगुआई की थी और टीम ने 275 रन की शानदार जीत दर्ज की।

पिछले साल तीन एशेज टेस्ट में 9.55 की औसत से विकेट चटकाने वाले बोलैंड को मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और कैमरून ग्रीन के साथ तेज आक्रमण में जगह मिलने की उम्मीद है।

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM