Vinesh Phogat News: विनेश फोगाट को मिल सकता है सिल्वर मेडल!

खबरे |

खबरे |

Vinesh Phogat News: विनेश फोगाट को मिल सकता है सिल्वर मेडल!
Published : Aug 8, 2024, 4:38 pm IST
Updated : Aug 8, 2024, 4:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Vinesh Phogat may get silver medal news in hindi
Vinesh Phogat may get silver medal news in hindi

विनेश फोगाट ने बुधवार को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (सीएएस) में अपनी अयोग्यता के खिलाफ अपील की

Vinesh Phogat News In Hindi:देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने के करीब पहुंच चुकीं भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम महिला कुश्ती फाइनल से पहले भारतीय पहलवान को अधिक वजन के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

विनेश फोगाट ने बुधवार को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (सीएएस) में अपनी अयोग्यता के खिलाफ अपील की और मांग की कि उन्हें संयुक्त रजत पदक से सम्मानित किया जाए। जानकारी के मुताबिक CAS आज (8 अगस्त, गुरुवार) अपना अंतरिम फैसला सुनाएगी।

पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित की गईं भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने इसके खिलाफ मध्यस्थता अदालत में अपील की है। भारतीय दल में शामिल भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एक सूत्र ने पीटीआई से इसकी पुष्टि की। सूत्रों ने कहा, ''हां हमें इसके बारे में पता चला है। ये उनकी टीम ने किया है।

ओलंपिक खेलों के दौरान या उद्घाटन समारोह से पहले 10 दिनों के दौरान उत्पन्न होने वाले किसी भी विवाद को हल करने के लिए खेलों के लिए एक तदर्थ मध्यस्थता विभाग की स्थापना की गई है। मामले की सुनवाई गुरुवार सुबह होगी। सेमीफाइनल में विनेश से हारने वाले क्यूबा के पहलवान उस्नेलिस गुजमैन लोपेज ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

(For more news apart from Vinesh Phogat may get silver medal News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM