प्रो लीग को ध्यान में रखकर चिली के खिलाफ नेशंस कप में अपने अभियान की शुरूआत करेगा भारत

खबरे |

खबरे |

प्रो लीग को ध्यान में रखकर चिली के खिलाफ नेशंस कप में अपने अभियान की शुरूआत करेगा भारत
Published : Dec 10, 2022, 3:44 pm IST
Updated : Dec 10, 2022, 3:44 pm IST
SHARE ARTICLE
India to open Nations Cup campaign against Chile with Pro League in mind
India to open Nations Cup campaign against Chile with Pro League in mind

वर्ष 2021-22 के लिए एफआईएच की महिला गोलकीपर चुनी गई सविता ने कहा,‘‘ हमारे लिए जीत से शुरुआत करना महत्वपूर्ण होगा।

वेलेंसिया : सविता पूनिया की अगुवाई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार को जब यहां नेशंस कप में चिली के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी तो उसकी निगाह हॉकी प्रो लीग के लिए क्वालीफाई करने पर टिकी रहेगी।

आठ टीम के इस टूर्नामेंट में ‘ प्रमोशन और रेलीगेशन’ की प्रणाली अपनाई जाएगी जिसमें चैंपियन बनने वाली टीम 2023-24 के एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग के लिए क्वालीफाई करेगी जो कि अगले साल होने वाले एशियाई खेलों और 2024 के पेरिस ओलंपिक की दृष्टि से महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है।

वर्ष 2021-22 के लिए एफआईएच की महिला गोलकीपर चुनी गई सविता ने कहा,‘‘ हमारे लिए जीत से शुरुआत करना महत्वपूर्ण होगा। यह हमारे लिए महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है और अच्छी शुरुआत करने से हमें सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।’’

भारत को पूल बी में चिली, जापान और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है। पूल ए में आयरलैंड, इटली कोरिया और स्पेन की टीम शामिल हैं।

सविता ने कहा,‘‘ इस टूर्नामेंट के प्रत्येक मैच में कड़ा मुकाबला होगा क्योंकि प्रत्येक टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग में जगह बनाने की कोशिश करेगी। हम किसी भी टीम को हल्के से नहीं ले सकते हैं। हम अपने खेल पर ध्यान देंगे और उस प्रक्रिया को अपनाने की कोशिश करेंगे जो हमने अभ्यास के दौरान अपनाई थी।’’

राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम ने नेशंस कप से पहले स्पेन के खिलाफ तीन और आयरलैंड के खिलाफ एक अभ्यास मैच खेला था।

सविता ने कहा,‘‘ हमें अपने खेल पर ध्यान देना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अपनी क्षमता के अनुसार खेलें। आयरलैंड के खिलाफ ब्यूटी डंगडुंग, नेहा, गुरजीत, संगीता और नवनीत ने गोल किए जिससे कि हमारे आक्रमण में विविधता का पता चलता है।’’

भारत पूल बी में अपना अगला मैच अपने एशियाई प्रतिद्वंदी जापान से 12 दिसंबर को खेलेगा जिससे वह 2018 में एशियाई खेलों के फाइनल में हार गया था।

इसके बाद भारतीय टीम 14 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी जबकि नॉकआउट मैच 16 और 17 दिसंबर को खेले जाएंगे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM