FIH Hockey Men's Junior World Cup 2025: 2025 FIH पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा भारत

खबरे |

खबरे |

FIH Hockey Men's Junior World Cup 2025: 2025 FIH पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा भारत
Published : Jun 11, 2024, 3:47 pm IST
Updated : Jun 11, 2024, 3:47 pm IST
SHARE ARTICLE
India to host 2025 FIH Hockey Men's Junior World Cup
India to host 2025 FIH Hockey Men's Junior World Cup

यह प्रतियोगिता दिसंबर में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में यह पहला अवसर होगा जब इसमें 24 टीम हिस्सा लेंगी।

India to host 2025 FIH Hockey Men's Junior World Cup 2025: भारत अगले साल पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के कार्यकारी बोर्ड ने मंगलवार को यह घोषणा की। यह प्रतियोगिता दिसंबर में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में यह पहला अवसर होगा जब इसमें 24 टीम हिस्सा लेंगी।

एफआईएच के अध्यक्ष तैयब इकराम ने इसकी घोषणा करते हुए कहा,‘‘मुझे बहुत खुशी है कि एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप में भाग लेने वाली टीमों की संख्या बढ़ गई है और मैं अगले साल इन 24 युवा टीमों को खेलते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं। यह 24 टीमें हमारे खेल के भविष्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।’’

पिछला जूनियर विश्व कप 2023 में कुआलालंपुर में खेला गया था जिसमें जर्मनी ने फाइनल में फ्रांस को 2-1 से हराकर खिताब जीता था। स्पेन तीसरे और भारत चौथे स्थान पर रहा था। भारत इससे पहले तीन बार 2013 (नई दिल्ली), 2016 (लखनऊ) और 2021 (भुवनेश्वर) में टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है। भारत 2016 में चैंपियन भी बना था।

इकराम ने कहा,‘‘मैं एक और शानदार प्रतियोगिता को आयोजित करने की प्रतिबद्धता के लिए हॉकी इंडिया का आभार व्यक्त करता हूं।’’ हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा,‘‘इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के मेजबानी मिलने से भारत के अंतरराष्ट्रीय हॉकी में बढ़ते महत्व तथा भविष्य की पीढ़ियों के लिए खेल का विकास करने के हमारे समर्पण का पता चलता है।’’

हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने इसे भारतीय हॉकी के लिए महत्वपूर्ण कदम करार दिया। उन्होंने कहा,‘‘हम पर भरोसा बनाए रखने के लिए हम एफआईएच का आभार व्यक्त करते हैं। हॉकी को नहीं ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए यह प्रतियोगिता महत्वपूर्ण होगी। इससे नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। हम इसे यादगार टूर्नामेंट बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

(For More News Apart from India to host 2025 FIH Hockey Men's Junior World Cup, Stay Tuned To Rozana Spokesman)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM