किशन को भारतीय टीम के लिए पारी का आगाज करना चाहिये: रैना

खबरे |

खबरे |

ईशान किशन को भारतीय टीम के लिए पारी का आगाज करना चाहिए: सुरेश रैना
Published : Sep 11, 2023, 4:25 pm IST
Updated : Sep 11, 2023, 4:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Ishan Kishan
Ishan Kishan

रैना ने कहा कि टीम में ईशान की मौजूदगी से माहौल सकारात्मक रहता है

मुंबई: मध्यक्रम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने विकेटकीपर ईशान किशन का समर्थन करते हुए कहा कि 25 साल के इस बल्लेबाज को भारतीय टीम के लिए पारी का आगाज करना चाहिए। रैना ने कहा कि टीम में ईशान की मौजूदगी से माहौल सकारात्मक रहता है और वह टीम में उसी तरह की भूमिका निभा रहे है जैसा की चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत निभाते थे।

ईशान ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के ग्रुप चरण मैच में मुश्किल परिस्थितियों में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 82 रन की परिपक्व पारी खेली थी। बायें हाथ का यह बल्लेबाज हालांकि घरेलू मैचों में झारखंड और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए पारी का आगाज करता है।

रैना ने जियो सिनेमा ने कहा, ‘‘ मैंने हमेशा कहा है कि ईशान किशन को पारी का आगाज करना होगा क्योंकि वह अपनी सकारात्मक शख्सियत से टीम का माहौल अच्छा बनाए रखता है।’’

भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व वामहस्त बल्लेबाज ने 2016 और 2017 में किशन के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया है। रैना उस समय तत्कालीन आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात लायंस के कप्तान थे और किशन भी इस टीम का हिस्सा थे।

रैना ने इस युवा खिलाड़ी के साथ बिताए अपने समय को याद करते हुए कहा, ‘‘ मैंने (आरोन) फिंच से कहा कि अगर ड्वेन स्मिथ और ब्रेंडन मैकुलम नहीं खेल रहे हैं, तो ईशान किशन को सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभानी चाहिए। मैं तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करूंगा। आप बाकी बल्लेबाजी क्रम का फैसला कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे याद है कि एक मैच में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजकोट में चार-पांच छक्के लगाए थे। इस मैच में उन्होंने जिस तरह का जज्बा दिखाया था ,टीम को उसी की जरूरत थी।  ऋषभ पंत की तरह वह भी मैदान पर खुशनुमा माहौल और अच्छी ‘टीम बॉन्डिंग’ बनाए रखते हैं।’’

रैना ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने भी उन्हें इस खिलाड़ी के प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए कहा था। उन्होंने कहा, ‘‘ वह भी झारखंड के लिए खेलता है और उसकी धोनी से बात होती है। वहां हर कोई धोनी की तरह बनना चाहता है।  झारखंड के लिए ईशान के योगदान को देखते हुए धोनी ने मुझे इस खिलाड़ी की प्रगति पर नजर रखने के लिए कहा था। भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे है। यह जोड़ी एशिया कप के बाद विश्व कप में भी पारी का आगाज करने की दावेदार है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM