यशस्वी जायसवाल को मिला फरवरी 2024 के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ का पुरस्कार

खबरे |

खबरे |

यशस्वी जायसवाल को मिला फरवरी 2024 के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ का पुरस्कार
Published : Mar 12, 2024, 3:47 pm IST
Updated : Mar 12, 2024, 3:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Yashasvi Jaiswal received ICC Men's Player of the Month award for February 2024
Yashasvi Jaiswal received ICC Men's Player of the Month award for February 2024

22 वर्षीय खिलाड़ी ने फरवरी के अंत में तीन टेस्ट मैचों में आश्चर्यजनक प्रदर्शन किया और 20 छक्कों सहित 112 की औसत से 560 रन बनाए।

ICC Men's Player of the Month news in hindi: भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा फरवरी महीने 2024 के लिए पुरुष खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया।

जयसवाल ने न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन और श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका को हराकर खिताब अपने नाम किया। ICC ने कहा, भारत के युवा सुपरस्टार यशस्वी जयसवाल को फरवरी 2024 के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।" वर्तमान में, जायसवाल मौजूदा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है और उन्होंने फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ दो शानदार दोहरे शतक लगाए।

इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में, जायसवाल शीर्ष फॉर्म में थे, उन्होंने विजाग में पहली पारी में 219 रन बनाए और फिर राजकोट श्रृंखला में अगले टेस्ट में दूसरी पारी में दोहरा शतक बनाकर भारत को बढ़त दिलाने में मदद की।

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज ने फरवरी में कई रिकॉर्ड बनाए और राजकोट में अपनी पारी के दौरान एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक छक्के (12) के लंबे समय से चले आ रहे टेस्ट रिकॉर्ड की बराबरी की।

22 साल की उम्र में बैक-टू-बैक दोहरे शतक ने उन्हें सर डोनाल्ड ब्रैडमैन और विनोद कांबली के बाद टेस्ट में दो दोहरे शतक बनाने वाले ढुनिया के तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज बना दिया।

पुरस्कार जीतने के बाद, जायसवाल ने कहा कि वह इसे हासिल करके खुश है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भाग लेना उनके लिए एक "अविश्वसनीय अनुभव था। "मै आईसीसी पुरस्कार हासिल करके वास्तव में खुश हूं और मुझे उम्मीद है कि भविष्य में मुझे और पुरस्कार मिलेगे।

 (For more news apart from  Yashasvi Jaiswal received ICC Men's Player of the Month award for February 2024 News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Tags: india

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM

अमृतसर में हो रही समलैंगिक परेड को लेकर छिड़ा विवाद |Gay Parade in Amritsar

08 Apr 2025 5:45 PM

Spokesman Di Sath :इस गांव में फैक्ट्री बांट रही है मौत! हर घर में कैंसर, पीलिया के मरीज| Nimrat Kaur

08 Apr 2025 5:44 PM