Harbhajan Singh News: हरभजन सिंह ने अब कामरान अकमल को बताया 'नालायक', कहा- बेहद बचकानी हरतक थी जो...

खबरे |

खबरे |

Harbhajan Singh News: हरभजन सिंह ने अब कामरान अकमल को बताया 'नालायक', कहा- बेहद बचकानी हरतक थी जो...
Published : Jun 12, 2024, 4:36 pm IST
Updated : Jun 12, 2024, 4:36 pm IST
SHARE ARTICLE
 Harbhajan Singh now called Kamran Akmal 'Nalaayak' News in Hindi
Harbhajan Singh now called Kamran Akmal 'Nalaayak' News in Hindi

भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान एक टीवी शो के दौरान कामरान अकमल ने अर्शदीप सिंह को लेकर सिख समुदाय का मजाक उड़ाया था.

Harbhajan Singh News: पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल को जल्द माफ करने के मूड में नहीं हैं। इस बार हरभजन सिंह ने कामरान अकमल को नालायक बताया और कहा कि उन्होंने ये बचकानी हरकत की है. भज्जी ने कामरान अकमल को सलाह देते हुए कहा कि आपको सिखों के इतिहास के बारे में जानना चाहिए। 

गौर हो कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान एक टीवी शो के दौरान कामरान अकमल ने अर्शदीप सिंह को लेकर सिख समुदाय का मजाक उड़ाया था. भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी. फिर अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी की कमान संभाली. उन्होंने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर अर्शदीप सिंह और सिख समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की. वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं, देखिए लास्ट ओवर करना है अर्शदीप सिंह ने। कुछ भी हो सकता है। फिर.... 12 बज गए हैं। इसके बाद वह जोर-जोर से हंसते नजर आए. वहीं हरभजन सिंह ने कामरान अकमल के बयान की निंदा की थी.  फिर काफी आलोचना के बाद कामरान अकमल ने माफी मांगी थी. 

वहीं अब फिर  हरभजन सिंह ने पलटवार किया है. हरभजन सिंह ने बोलते हुए कहा, ''यह बेहद बेतुका बयान है और बेहद बचकानी बात है जो कोई 'नालायक' इंसान ही कर सकता है. कामरान अकमल को समझना चाहिए कि किसी के धर्म के बारे में कुछ भी कहना और मजाक करने की जरूरत नहीं है. मैं कामरान अकमल से पूछना चाहता हूं क्या आप जानते हैं सिखों का इतिहास, सिख कौन हैं और सिखों ने आपकी माताओं-बहनों को बचाने के लिए क्या काम किया।

यह अपने पूर्वजों से पूछो. सिखों के साथ रात के 12 बजे या 12 बजे जैसा मजाक मत कीजिए क्योंकि सिख रात के 12 बजे मुगलों पर हमला करते थे और वहां से आपकी मां-बहनों को बचा कर लाते थे. इसलिए बकवास करना बंद करें।

कामरान अकमल के माफी मांगने पर हरभजन ने कहा, "यह अच्छा है कि वह इतनी जल्दी समझ गए और माफी मांगी, लेकिन उन्हें कभी भी किसी सिख या किसी भी धर्म को ठेस पहुंचाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, चाहे वह इस्लाम, सिख या ईसाई धर्म ही क्यों न हो।"

(For more news apart from  Harbhajan Singh now called Kamran Akmal 'Nalaayak' News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)


 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM