WFI चुनाव 2023: पंजाब हरियाणा HC ने भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव पर लगाई रोक

खबरे |

खबरे |

WFI चुनाव 2023: पंजाब हरियाणा HC ने भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव पर लगाई रोक
Published : Aug 12, 2023, 8:52 am IST
Updated : Aug 12, 2023, 8:52 am IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

12 अगस्त को कुश्ती संघ का चुनाव होना था.

चंडीगढ़: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने WFI यानी रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनावों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. आज यानि 12 अगस्त को कुश्ती संघ का चुनाव होना था. डब्ल्यूएफआई के चीफ बनने की चुनावी दौड़ में राष्ट्रमंडल खेल 2010 की चैंपियन अनीता श्योरण और कुश्ती महासंघ के निर्वतमान चीफ बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह हैं.

अध्यक्ष पद के लिए संजय सिंह के नामांकन का मामला कोर्ट तक पहुंच गया था. संजय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी बताए जाते हैं और उन पर महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप है। बजरंग पुनिया समेत प्रदर्शनकारी पहलवानों ने उनकी उम्मीदवारी पर आपत्ति जताई. उन्होंने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मुलाकात कर यह मुद्दा उठाया था.

विरोध करने वाले पहलवान अध्यक्ष पद की एकमात्र महिला उम्मीदवार अनिता श्योराण का समर्थन कर रहे हैं. अनीता पूर्व राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और बृज भूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले की गवाह हैं। डब्ल्यूएफआई कार्यकारी समिति के सदस्यों की सूची में एकमात्र महिला उम्मीदवार अनीता श्योराण हैं जो ओडिशा का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM