शुरुआती कारोबार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 13 पैसे कमजोर

खबरे |

खबरे |

शुरुआती कारोबार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 13 पैसे कमजोर
Published : Jan 13, 2023, 10:46 am IST
Updated : Jan 13, 2023, 10:46 am IST
SHARE ARTICLE
Rupee weakens by 13 paise against dollar in early trade
Rupee weakens by 13 paise against dollar in early trade

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के सामने कमजोरी के साथ 81.32 के भाव पर खुला। थोड़ी ही देर में यह 81.43 रुपया प्रति डॉलर..

मुंबई : कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों की कमजोरी के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में 13 पैसे कमजोर होकर 81.43 के भाव पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, विदेशी पूंजी की निकासी लगातार जारी रहने से निवेशकों की धारणा कमजोर हुई है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के सामने कमजोरी के साथ 81.32 के भाव पर खुला। थोड़ी ही देर में यह 81.43 रुपया प्रति डॉलर के भाव पर गिर गया। इस तरह पिछले बंद भाव के मुकाबले रुपये में 13 पैसे की कमजोरी दर्ज की गई।

रुपया बृहस्पतिवार को 38 पैसे की तगड़ी बढ़त के साथ 81.30 के भाव पर बंद हुआ था। इस बीच दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 102.31 पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.36 प्रतिशत गिरकर 83.73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। बीएसई का सेंसेक्स 279.76 अंक कमजोर होकर 59,678.27 अंक पर आ गया जबकि एनएसई का निफ्टी 74.05 अंक गिरकर 17,784.15 अंक पर आ गया।

दिसंबर 2022 के लिए खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े एक साल के निम्न स्तर 5.72 प्रतिशत पर दर्ज किया गया है। इसके अलावा देश का औद्योगिक उत्पादन भी पांच महीनों के शीर्ष स्तर 7.1 प्रतिशत पर रहा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM