IPL 2024: दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, दर्ज की सीजन की दूसरी जीत

खबरे |

खबरे |

IPL 2024: दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, दर्ज की सीजन की दूसरी जीत
Published : Apr 13, 2024, 9:12 am IST
Updated : Apr 13, 2024, 9:12 am IST
SHARE ARTICLE
IPL 2024 LSG vs DC Delhi defeated Lucknow by 6 wickets news in hindi
IPL 2024 LSG vs DC Delhi defeated Lucknow by 6 wickets news in hindi

शुक्रवार को लखनऊ में दिल्ली ने 168 रन का लक्ष्य 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

 LSG vs DC Indian Premier League 2024: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) पर अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। टीम ने मौजूदा सीजन के 26वें मैच में सुपरजाइंट्स को 6 विकेट से हराया. दिल्ली की लगातार दो हार के बाद यह पहली जीत है, जबकि लखनऊ लगातार तीन जीत के बाद हार गया है।

शुक्रवार को लखनऊ में दिल्ली ने 168 रन का लक्ष्य 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इससे पहले, इकाना स्टेडियम में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए।

दिल्ली के लिए डेब्यू कर रहे जैक फ्रेजर-मैगर्क ने 35 गेंदों में 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि कप्तान ऋषभ पंत ने 41 रनों का योगदान दिया. रवि बिश्नोई ने दो विकेट लिए. लखनऊ के लिए आयुष बडोनी ने 31 गेंदों पर 55 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने अरशद खान के साथ 8वें विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी भी की. कप्तान केएल राहुल ने 39 रन बनाये. कुलदीप यादव ने 20 रन देकर 3 विकेट लिए. खलील अहमद ने 2 विकेट लिए.

(For more news apart from IPL 2024 LSG vs DC Delhi defeated Lucknow by 6 wickets news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM