IPL 2024 News: राजस्थान ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया

खबरे |

खबरे |

IPL 2024 News: राजस्थान ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया
Published : Apr 14, 2024, 12:42 pm IST
Updated : Apr 14, 2024, 12:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Rajasthan defeated Punjab Kings by 3 wickets news in hindi
Rajasthan defeated Punjab Kings by 3 wickets news in hindi

शिमरोन हेटमायर ने 10 गेंदों पर 27 रन बनाए और आखिरी ओवर में विजयी छक्का भी लगाया।

IPL 2024 News in Hindi: चंडीगढ़ में शनिवार को हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। टीम ने मुल्लांपुर में घरेलू टीम पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया। राजस्थान की ओर से शिमरोन हेटमायर ने 10 गेंदों पर 27 रन बनाए और आखिरी ओवर में विजयी छक्का भी लगाया।

टीम के लिए स्पिनर केशव महाराज ने महज 23 रन देकर 2 विकेट लिए। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर आशुतोष शर्मा ने 16 गेंद पर 31 रन बनाए। राजस्थान ने 19।5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। आखिरी 3 ओवर में टीम ने 34 रन बनाए। पंजाब की ओर से कप्तान सैम कुरेन और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट लिए।

महाराजा यादविंदर सिंह क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब के सलामी बल्लेबाजों ने 27 रनों की साझेदारी की, अथर्व टेडे 15 रन बनाकर आउट हुए। पहले 6 ओवर में टीम सिर्फ 38 रन ही बना सकी। 
पावरप्ले के बाद टीम ने 29 रन पर 4 विकेट खो दिए और स्कोर 70/5 हो गया। जॉनी बेयरस्टो 15, प्रभसिमरन सिंह 10, सैम कुरेन 6 और शशांक सिंह 9 रन ही बना सके। आरआर के लिए केशव महाराज ने 2 विकेट लिए।  

जल्दी 5 विकेट गंवाने के बाद विकेटकीपर जितेश शर्मा ने लियाम लिविंगस्टोन के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। जितेश 29 रन बनाकर आउट हुए, उनके बाद लिविंगस्टन 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। प्रभावी खिलाड़ी के रूप में बल्लेबाजी करने आए आशुतोष शर्मा ने 16 गेंदों पर 31 रन बनाए। इस पारी में एक चौका और 3 छक्के शामिल थे और टीम का स्कोर 147 तक पहुंच गया।

 (For more news apart from Rajasthan defeated Punjab Kings by 3 wickets news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Big Breaking: अकाली दल ने चुन लिया अपना नया अध्यक्ष, सुखबीर बादल तीसरी बार बने अध्यक्ष

12 Apr 2025 2:13 PM

पपलप्रीत अजनाला थाने पहुंचा, पुलिस उसे कल डिब्रूगढ़ से अमृतसर लेकर आई थी

11 Apr 2025 7:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

11 Apr 2025 7:03 PM

Inspector Ronnie को बड़ा झटका! कर्नल पर हमला मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

10 Apr 2025 5:40 PM

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM