Asian Hockey Champions Trophy 2024: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, अब पाकिस्तान को 2-1 से हराया

खबरे |

खबरे |

Asian Hockey Champions Trophy 2024: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, अब पाकिस्तान को 2-1 से हराया
Published : Sep 14, 2024, 3:42 pm IST
Updated : Sep 16, 2024, 6:07 pm IST
SHARE ARTICLE
Asian Hockey Champions Trophy 2024 India defeated Pakistan by  2-1
Asian Hockey Champions Trophy 2024 India defeated Pakistan by 2-1

भारत के लिए दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए.

Asian Hockey Champions Trophy 2024: एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। इस कड़ी में शनिवार को भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया और इस हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार पांचवीं जीत दर्ज कर ली. 

यह मैच हुलुनबुर के मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेला गया था। भारत के लिए दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए. पाकिस्तान के लिए अहमद नदीम ने गोल किया.

बता दे कि भारतीय टीम ने इस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में खेले गए अपने सभी 5 मैच जीते हैं। जबकि पाकिस्तान ने 5 में से 2 मैच जीते हैं और अंक तालिका में भारत के बाद दूसरे स्थान पर है. दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं.

मैच का पहला गोल आठवें मिनट में पाकिस्तान की ओर से किया गया. नदीम अहमद ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी, लेकिन इसके बाद भारत ने मौका नहीं दिया. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कुछ ही देर में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया. पहले क्वार्टर के बाद स्कोर 1-1 से बराबर था, लेकिन दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे भी 'कप्तान साहब' ने नेट में डाल दिया. 19वें मिनट तक स्कोर लाइन 2-1 तक बरकरार रही.

(For more news Apart from Asian Hockey Champions Trophy 2024 India defeated Pakistan by  2-1, stay tuned to Rozana Spokesman ) 


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM