ENG vs NZ Test : इंग्लैंड का पहले दिन दबदबा, नौ विकेट पर 325 रन पर पारी घोषित की

खबरे |

खबरे |

ENG vs NZ Test : इंग्लैंड का पहले दिन दबदबा, नौ विकेट पर 325 रन पर पारी घोषित की
Published : Feb 16, 2023, 5:31 pm IST
Updated : Feb 16, 2023, 5:31 pm IST
SHARE ARTICLE
England dominated the first day, declared at 325 for nine (फाइल फोटो)
England dominated the first day, declared at 325 for nine (फाइल फोटो)

दिन का 85 मिनट का खेल बाकी था और इंग्लैंड के गेंदबाजों ने स्टंप तक न्यूजीलैंड के पहली पारी में 37 रन पर तीन विकेट झटक लिये थे।

माउंट मोनगानुई : इंग्लैंड ने बेन डकेट (84 रन) और हैरी ब्रुक (89 रन) के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरूवार को दिन रात्रि क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी नौ विकेट पर 325 रन पर घोषित की।

आसमान में काले बादल छाये हुए थे लेकिन बारिश नहीं हुई जिससे इंग्लैंड ने 58.2 ओवर में पारी घोषित की जिसमें डकेट ने 68 गेंद में 14 चौकों से 84 रन और ब्रुक ने 80 गेंद में 15 चौके और एक छक्के से 89 रन बनाये।

दिन का 85 मिनट का खेल बाकी था और इंग्लैंड के गेंदबाजों ने स्टंप तक न्यूजीलैंड के पहली पारी में 37 रन पर तीन विकेट झटक लिये थे।

न्यूजीलैंड के टॉम लाथम (01), केन विलियमसन (06) और हेनरी निकोल्स (04) पवेलियन जा चुके हैं। डेवोन कॉनवे 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इंग्लैंड के लिये जेम्स एंडरसन ने सात ओवर में 10 रन देकर दो विकेट झटके।

कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रैंडन मैकुलम के मार्गदर्शन में इंग्लैंड ने नये तरीके से खेलते हुए अपने पिछले 10 में से नौ टेस्ट जीते हैं। टीम टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी। .

डकेट ने इस दौरान आठ टेस्ट में अपना पांचवां अर्धशतक जमाया जिसके लिये उन्होंने 36 गेंद ली। उन्होंने दूसरे विकेट के लिये ओली पोप के साथ 99 रन की साझेदारी निभायी। डकेट के आउट होने के बाद स्कोर दो विकेट पर 134 रन था।.

न्यूजीलैंड के दो तेज गेंदबाजों ब्लेयर टिकनर और स्कॉट कुजेलेजिन ने पदार्पण किया। . डकेट के जाने के बाद ब्रुक ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया और 43 गेंद में 10 चौके से अर्धशतक पूरा किया। नील वैगनर ने उन्हें बोल्ड किया। फिर इंग्लैंड के पुछल्ले बल्लेबाज तेजी से रन जुटाने की कोशिश में आउट हो रहे थे।.

फिर इंग्लैंड ने पारी घोषित करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड के लिये वैगनर ने 16.2 ओवर में 82 रन देकर चार विकेट झटके।. इंग्लैंड के गेदबाजों ने न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम को टिकने नहीं दिया।. ओली रॉबिन्सन ने लाथम को आउट किया जबकि एंडरसन ने दो बल्लेबाजों के विकेट झटके।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM