चीन ने भारतीय महिला हॉकी टीम 2-3 से हाराया

खबरे |

खबरे |

चीन ने भारतीय महिला हॉकी टीम 2-3 से हाराया
Published : Jul 17, 2023, 11:19 am IST
Updated : Jul 17, 2023, 11:19 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

टीम को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम इनको भुनाने में विफल रही।

लिम्बर्ग (जर्मनी): भारतीय महिला हॉकी टीम के जर्मनी दौरे की शुरुआत निराशाजनक रही जब टीम को चीन के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। रविवार रात हुए मुकाबले में भारत के लिए नवनीत कौर ने 24वें और 45वें मिनट में गोल दागे जबकि चीन के लिए चेन जियाली (नौवें मिनट), झोंग जियाकी (45वें मिनट) और शू येनान (51वें मिनट) ने गोल किए।

दोनों टीम ने पहले क्वार्टर में सतर्क शुरुआत की। भारत को तीसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन चीन की रक्षा पंक्ति ने इसे नाकाम कर दिया। इसके कुछ मिनट बाद भारत ने फाउल करके विरोधी टीम को पेनल्टी स्ट्रोक का मौका दिया। चीन ने इसका फायदा उठाकर जियाली के गोल की बदौलत नौवें मिनट में बढ़त हासिल कर ली। अगले कुछ मिनट में दोनों टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन कोई भी टीम इनका फायदा नहीं उठा सकी।

भारत ने दूसरे क्वार्टर में सकारात्मक शुरुआत की। टीम को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम इनको भुनाने में विफल रही। नवनीत ने 24वें मिनट में मैदानी गोल दागकर भारत को बराबरी दिलाई। 

नवनीत ने 45वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। चीन ने हालांकि तुरंत बाद झोंग के पेनल्टी कॉर्नर पर दागे गोल से बराबरी हासिल कर ली। येनान ने 51वें मिनट में एक और गोल दागकर चीन को 3-2 से आगे किया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ। भारत मंगलवार और गुरुवार को अब जर्मनी से दो मैच खेलेगा।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM