IND vs AUS Final :2003 के बाद फिर फाइनल में भिड़ेगी भारत और ऑस्ट्रेलिया, क्या गांगुली का बदला ले पाएगी रोहित की सेना?

खबरे |

खबरे |

IND vs AUS Final :2003 के बाद फिर फाइनल में भिड़ेगी भारत और ऑस्ट्रेलिया, क्या गांगुली का बदला ले पाएगी रोहित की सेना?
Published : Nov 17, 2023, 10:54 am IST
Updated : Nov 17, 2023, 10:54 am IST
SHARE ARTICLE
India vs Australia 2023 World Cup Final
India vs Australia 2023 World Cup Final

ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट से  जीत हासिल कर 8वीं बार फाइनल में अपनी जगह बनाई हैं.

India vs Australia 2023 World Cup Final: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा और आखिरी सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। इस मैच को जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में जगह बना ली है और अब यह तय है कि विश्व कप की ट्रॉफी के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया 19 नवंबर यानी रविवार को आपस में भिड़ेंगे। 

कैसा रहा मैच

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने डेविड मिलर के शतक की बदौलत 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 212 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य दिया.

दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने 101 रन, हेनरिक क्लासेन ने 47 रन बनाए. उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका और विकेट गिरते रहे. वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने 3, जोश हेजलवुड ने 2, पैट कमिंस ने 3 और ट्रैविस हेड ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी कई झटके लगे.  अंत में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और फाइनल में पहुंच गई।

2003 में भी आमने-सामने थी ऑस्ट्रेलिया और भारत 

ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट से  जीत हासिल कर 8वीं बार फाइनल में अपनी जगह बनाई हैं. जहां भारत पहले से ही खड़ा है. बता दें कि 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने सामने होंगे। यह मुकाबला 2 बजे शुरू होगा। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया 20 साल बाद  फाइनल में भिड़ने वाले हैं. इससे पहले 2003 में सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत और ऑस्ट्रेलिया फाइनल में आमसे सामने थे तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन सो हराया था. इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने सभी 11 मुकाबले जीते थे और भारत ने 8 मुकाबले जीते थे. वहीं अब 2023 में भारत लागातार 10 जीत दर्ज कर चुकी है और 11 जीत के सफर में है. 

बता दें कि 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में ही नहीं ग्राउंड मैच में भारत को हराया था. वहीं इस बार भारत नें ऑस्ट्रेलिया को ग्राउंड मैच में हराया है और अब बस फाइनल का इंतजार है. 

Location: India, Gujarat, Ahmedabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM