Vinesh Phogat: 'मैं हमेशा लड़ती रहूंगी...' घर पहुंचते ही विनेश फोगाट ने कही बड़ी बात

खबरे |

खबरे |

Vinesh Phogat: 'मैं हमेशा लड़ती रहूंगी...' घर पहुंचते ही विनेश फोगाट ने कही बड़ी बात
Published : Aug 18, 2024, 10:48 am IST
Updated : Aug 18, 2024, 10:48 am IST
SHARE ARTICLE
Vinesh Phogat-comeback her village Blali
Vinesh Phogat-comeback her village Blali

रास्ते में करीब 100 जगहों पर उनका स्वागत किया गया.

Vinesh Phogat:  पेरिस ओलंपिक के फाइनल कुश्ती मैच से पहले अयोग्य करार भारतीय पहलवान विनेश फोगाट शनिवार को अपने देश लौट आईं। वह सुबह करीब 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचीं. यहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसके बाद विनेश ने दिल्ली एयरपोर्ट से बलाली गांव तक 125 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला. रास्ते में करीब 100 जगहों पर उनका स्वागत किया गया.

13 घंटे की सड़क यात्रा के बाद वह रविवार रात 12 बजे अपने पैतृक गांव बलाली (चरखी दादरी जिला) पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले हनुमान मंदिर में माथा टेका. गांव के खेल स्टेडियम में विनेश का अभिनंदन किया गया। यहां मंच पर विनेश की तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद विनेश एक कुर्सी पर बैठीं और लोगों को संबोधित किया. यहां उन्होंने अपना संन्यास वापस लेने के संकेत दिए.

विनेश ने कहा कि मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं, मेरा जन्म ऐसे गांव में हुआ है। आज मैंने गांव का कर्ज उतारने में अपनी भूमिका निभाई है।' मैं चाहती हूं कि मेरे गांव के हर घर में एक बहन ऐसी निकले जो मेरे कुश्ती के रिकॉर्ड तोड़ दे। ओलिंपिक मेडल पर बहुत गहरा घाव है. मुझे लगता है कि इससे उबरने में काफी समय लगेगा, लेकिन गांव और देश से जो प्रेम मिला है, वह मुझे घावों को भरने की हिम्मत देगा।' मैं उस कुश्ती के बारे में कुछ नहीं कह सकती जिसे मैंने छोड़ना चाहा या छोड़ चुकी हूं। आज के प्यार ने मुझे बहुत हौसला दिया है.

जीवन की लड़ाई बहुत लंबी लड़ाई है. हमारी लड़ाई अभी ख़त्म नहीं हुई है. मैंने एक छोटा सा हिस्सा पार कर लिया है. वह भी अधूरा रह गया। हम एक साल से संघर्ष कर रहे हैं, यह आगे भी जारी रहेगा.'

(For more news apart from Vinesh Phogat-comeback her village Blali , stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM