ICC World Cup 2023: रजनीकांत होंगे विश्वकप के ‘ विशिष्ट अतिथि’

खबरे |

खबरे |

ICC World Cup 2023: रजनीकांत होंगे विश्वकप के ‘ विशिष्ट अतिथि’
Published : Sep 19, 2023, 5:50 pm IST
Updated : Sep 19, 2023, 5:50 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

बीसीसीआई के मानद सचिव जय शाह ने महान रजनीकांत को ‘गोल्डन टिकट’ प्रदान किया है।

चेन्नई: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को सुपरस्टार रजनीकांत को गोल्डन टिकट प्रदान किया जिससे वह अगले महीने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) विश्व कप में ‘विशिष्ट अतिथि’ होंगे। रजनीकांत को इससे स्टेडियम में बिना किसी बाधा के प्रवेश की अनुमति मिलेगी।

बीसीसीआई ने अपने ‘एक्स हैंडल’ पर दोनों की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कहा कि बीसीसीआई के मानद सचिव जय शाह ने इस महान अभिनेता को ‘गोल्डन टिकट’ प्रदान किया है।

बीसीसीआई ने कहा, ‘‘ सिनेमा से परे की घटना! बीसीसीआई के मानद सचिव जय शाह ने करिश्माई और सिनेमाई प्रतिभा के धनी रजनीकांत को गोल्डन टिकट प्रदान किया। इस महान अभिनेता ने भाषा और संस्कृति से परे जाकर लाखों लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि थलाइवा (रजनीकांत) आईसीसी विश्व कप 2023 के दौरान हमारे विशिष्ट अतिथि होंगे। वह अपनी मौजूदगी से क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजन में चार चांद लगायेंगे।’’ विश्व कप का आगाज पांच अक्टूबर को अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगा। यह दोनों टीमें विश्व कप के पिछले आयोजन (2019) के फाइनल में पहुंची थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM