एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हारी मनिका बत्रा

खबरे |

खबरे |

एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हारी मनिका बत्रा
Published : Nov 19, 2022, 1:34 pm IST
Updated : Nov 19, 2022, 1:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Manika Batra lost in the semi-finals of the Asian Cup Table Tennis Tournament
Manika Batra lost in the semi-finals of the Asian Cup Table Tennis Tournament

गैर वरीयता प्राप्त मनिका इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।

बैंकॉक : स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में स्वप्निल सफर यहां शनिवार को सेमीफाइनल में जापान की चौथी वरीय मीमा इतो से हारकर समाप्त हो गया।

गैर वरीयता प्राप्त मनिका इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। उन्हें दुनिया की पांचवें नंबर की टेबल टेनिस खिलाड़ी से 8-11 11-7 7-11 6-11 11-8 7-11 (2-4) से हार का सामना करना पड़ा।

विश्व रैंकिंग में 44वें नंबर की मनिका ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की अपने से बेहतर रैंकिंग की चेन सू यू को 4-3 से हराया था।

मनिका एशियाई कप के 39 साल के इतिहास में भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड अपने नाम सुनिश्चित कर चुकी हैं। इससे पहले 2015 में अचंता शरत कमल और 2019 में जी साथियान छठे स्थान पर रहे थे।

इस शीर्ष भारतीय खिलाड़ी ने इससे पहले चीन की दुनिया में सातवें नंबर की चेन जिंगटोंग को उलटफेर का शिकार बनाया था।

इस दो लाख डॉलर इनामी प्रतियोगिता में विश्व रैंकिंग और क्वालिफिकेशन के आधार पर महाद्वीप के पुरुष और महिला वर्ग में चोटी के 16 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM