IPL 2024 Auction : नीलामी की कमान संभालेंगी मल्लिका सागर! आज दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा ऑक्शन

खबरे |

खबरे |

IPL 2024 Auction : नीलामी की कमान संभालेंगी मल्लिका सागर! आज दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा ऑक्शन
Published : Dec 19, 2023, 11:47 am IST
Updated : Dec 19, 2023, 11:47 am IST
SHARE ARTICLE
IPL 2024 Auction Who is Mallika Sagar  take command of IPL 2024 auction
IPL 2024 Auction Who is Mallika Sagar take command of IPL 2024 auction

IPL 2024 Auction: मल्लिका सागर नीलामीकर्ता की भूमिका निभाएंगी.

IPL 2024 Auction, Who is Mallika Sagar : जिसका सभी को इंतजार है वो पल आज आ चुका है और वो पल है आईपीएल ऑक्शन 2024 का. आज यानी मंगलवार आईपीएल ऑक्शन 2024 को होने जा रही है. इस बार दुबई आईपीएल ऑक्शन 2024 की मेजबानी करने वाला है। यह ऑक्शन भारतीय समयनुसार दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। 

मिली जानकारी के अनुसार मल्लिका सागर नीलामीकर्ता की भूमिका निभाएंगी. लेकिन क्या आप मल्लिका सागर के बारे में जानते हैं? दरअसल, ऑक्शन (नीलामी ) की दुनिया में मल्लिका कोई नया चेहरा नहीं हैं। इससे पहले भी मल्लिका सागर को कई ऑक्शन में देखा जा चुका है. हाल ही में मल्लिका सागर को महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में देखा गया था।

कौन है मल्लिका सागर 

ये भी पढ़े :  'India' alliance meeting today : 'इंडिया' गठबंधन की चौथी बैठक आज, सीट बंटवारे समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

दरअसल, मुंबई की आर्ट कलेक्टर मल्लिका सागर खेल जगत में एक जाना-माना नाम हैं। मल्लिका सागर करीब 48 साल की हैं। मल्लिका सागर के पास नीलामी संबंधी 25 वर्षों का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा उन्होंने प्रो कबड्डी लीग की नीलामी में भी नीलामीकर्ता की भूमिका निभाई है। इसके अलावा मलिका सागर ने मुंबई की मशहूर पंडोल आर्ट गैलरी में कई नीलामी का आयोजन किया है। आपको बता दें कि मलिका सागर ने आईपीएल में चारु शर्मा की जगह ली है.  इस बार आईपीएल 2024 सीजन में मल्लिका सागर नीलामीकर्ता के तौर पर नजर आएंगी.

मिली जानकारी के अनुसार ऑक्शन के लिए कुल 333 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट है जिनरकी नीलामी होगी। बता दें कि यहां सभी टीम मिलकर सिर्फ 77 खिलाड़ियों को ही खरीद सकती हैं। 333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय हैं और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं. वहीं बात अगर देश में ऑक्शन से पहले के हालात की करें तो देश में फिलहाल मुंबई इंडियंस ने लोगों को कई झटके दिए है. पहले तो इसने हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया और अब उसे रोहित की जगह कैप्टन बना दिया।  यानी आईपीएल 2024 हार्दिक टीम को लीड करेंगे। वहीं गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल लीड करेंगे। 

कितने बजे शुरू होगा ऑक्शन

यह ऑक्शन दुबई के कोका-कोला एरिना में होनेवाला है. जहां फ्रेंचाइजी की 10 टीमें खिलाड़ियों पर बोली लगाएगी। बता दें कि यह ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे  और  स्थानीय समयानुसार 11:30 बजे से शुरू होगा।

कहां देख सकते है ये ऑक्शन 

बता दें कि आईपीएल 2024 ऑक्शन का प्रसारण टीवी पर लाईव होगा जिसे आप  स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क  पर देख सकेंगे। आप इसे अपने फोन में भी फ्री  देख सकेंगे। आप  आईपीएल 2024 ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल पर जियो सिनेमा एप्प पर फ्री में देख सकेंगे। 

IPL 2024 ऑक्शन के लिए टीमें

चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस- 8 स्लॉट, केकेआर, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद 

(For more news apart fromIPL 2024 Auction News In Hindi , stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM