भारतीय फुटबॉल टीम 2018 के बाद पहली बार फीफा रैंकिंग में शीर्ष 99 में पहुंची

खबरे |

खबरे |

भारतीय फुटबॉल टीम 2018 के बाद पहली बार फीफा रैंकिंग में शीर्ष 99 में पहुंची
Published : Jul 20, 2023, 7:02 pm IST
Updated : Jul 20, 2023, 7:02 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

भारत की सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग 94 रही है जो टीम ने 1996 में हासिल की थी।

New Delhi: भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने गुरुवार को 2018 के बाद पहली बार फीफा रैंकिंग में शीर्ष 99 में प्रवेश किया। टीम सैफ चैम्पियनशिप खिताब की बदौलत एक पायदान के फायदे से 99वें स्थान पर पहुंच गई। भारत ने इस महीने के शुरु में बेंगलुरु में हुई सैफ चैम्पियनशिप में लेबनान और कुवैत पर क्रमश: सेमीफाइनल और फाइनल में पेनल्टी शूटआउट से जीत दर्ज की।

लेबनान को भी दो पायदान का फायदा हुआ जिससे वह भारत से बिलकुल नीचे 100वें स्थान पर मौजूद है जबकि कुवैत चार पायदान की छलांग से गुरुवार को जारी ताजा फीफा रैंकिंग में 137वें स्थान पर पहुंच गया।

पश्चिम एशियाई देश लेबनान और कुवैत को सैफ चैम्पियनशिप के लिए आमंत्रित किया गया था ताकि टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा का स्तर मजबूत रहे। भारत के अब 1208.69 अंक हो गये हैं।

भारत की सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग 94 रही है जो टीम ने 1996 में हासिल की थी। टीम 1993 में भी 99वें स्थान पर पहुंची थी जबकि 2017 और 2018 में 96वां स्थान हासिल करने में सफल रही थी। पिछले महीने टीम 100वें स्थान पर थी।

विश्व चैम्पियन अर्जेंटीना की शीर्ष पर बादशाहत कायम है जिसके बाद फ्रांस, ब्राजील, इंग्लैंड और बेल्जियम की टीम मौजूद हैं। एशिया में जापान 20वें स्थान से शीर्ष पर है जबकि ईरान (22वीं रैंकिंग), आस्ट्रेलिया (27), कोरिया (28) और सऊदी अरब (54) शीर्ष पांच में शामिल अन्य टीम हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM