भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की खराब शुरुआत, मेजबान जर्मनी से 1-3 से हारी

खबरे |

खबरे |

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की खराब शुरुआत, मेजबान जर्मनी से 1-3 से हारी
Published : Aug 20, 2023, 10:46 am IST
Updated : Aug 20, 2023, 10:46 am IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

भारत के लिए मैच का इकलौता गोल मुमताज खान (60वें मिनट) ने किया।

डसेलडोर्फ: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चार देशों के टूर्नामेंट-डसेलडोर्फ 2023 में अपने अभियान की शुरुआत शनिवार को मेजबान जर्मनी के हाथों 1-3 से हार के साथ की। भारत के लिए मैच का इकलौता गोल मुमताज खान (60वें मिनट) ने किया। जर्मनी की जीत में हैन मैरी (नौवें), सेडेल कैरोलिन (37वें) और लेना केलर (58वें) ने एक-एक गोल दागे।

जर्मनी ने मैच की जोरदार शुरुआत की और हैन मैरी ने खेल के नौवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को सफलतापूर्वक गोल में बदलकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। मैच का दूसरा क्वार्टर गोल रहित रहा जिससे मध्यांतर के समय जर्मनी की टीम 1-0 से आगे थी। भारत ने स्कोर बराबर करने के प्रयास में अपने जवाबी हमला तेज किया लेकिन जर्मनी ने कैरोलिन के मैदानी गोल से अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति पर जर्मनी 2-0 से आगे था।

भारतीय टीम चौथे क्वार्टर में बेहतर योजना के साथ मैदान में उतरी और कुछ अच्छे मूव बना कर गोल करने के करीब पहुंची । भारत के अति आक्रामक रवैये का फायदा उठाते हुए केलर ने जर्मनी की बढ़त को 3-0 कर दिया।   इस गोल ने भारत की हार लगभग तय कर दी। मुमताज ने पेनल्टी कॉर्नर को सफलतापूर्वक गोल में बदलकर हार के अंतर को कम किया। भारत का अगला मुकाबला रविवार को इंग्लैंड से होगा। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM