ICC World Cup 2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे हार्दिक पंड्या, चोट के कारण हुए मैच से बाहर

खबरे |

खबरे |

ICC World Cup 2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे हार्दिक पंड्या, चोट के कारण हुए मैच से बाहर
Published : Oct 20, 2023, 3:44 pm IST
Updated : Oct 20, 2023, 3:44 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

भारत को 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड से खिलाफ  खेलना है। 

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है.  दरहसल, हार्दिक पंड्या बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान टखने में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप का अगला मैच नहीं खेल पाएंगे. चोट लगने के बाद गुरुवार को पुणे में हार्दिक का स्कैन कराया गया। वह रिकवरी के लिए बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जा रहे हैं। भारत को 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड से खिलाफ  खेलना है। 

बीसीसीआई एक बयान में कहा गया, ''टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पंड्या को बांग्लादेश के खिलाफ फील्डिंग के दौरान बाएं टखने में चोट लग गई है. उनका स्कैन कराया गया और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।  वे धर्मशाला नहीं जाएंगे और अब सीधे लखनऊ जाएंगे जहां टीम को इंग्लैंड से खेलना है।'

भारत का इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ में मैच 29 अक्टूबर को है. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में उपकप्तान के.एल. राहुल हो सकते हैं  . राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा और पंड्या की गैरमौजूदगी में कप्तानी की थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों को छोटा ब्रेक मिलेगा और टीम 26 अक्टूबर को लखनऊ में जुटेगी. बल्लेबाजी को मजबूत बनाए रखने की कोशिश में सूर्यकुमार यादव या इशान किशन टीम का हिस्सा हो सकते हैं.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM