भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंग्लैंड को 4-0 से हराया

खबरे |

खबरे |

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंग्लैंड को 4-0 से हराया
Published : Aug 21, 2023, 4:54 pm IST
Updated : Aug 21, 2023, 4:54 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

भारत ने मैच में सतर्क शुरुआत की। राजिंदर ने 13वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बढ़त दिलाई।

डसेलडोर्फ: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने सोमवार को यहां चार देशों के टूर्नामेंट में इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 की आसान जीत दर्ज की। भारत की ओर से राजिंदर सिंह (13वें मिनट), आमिर अली (33वें मिनट), अमनदीप लाकड़ा (41वें मिनट) और अरिजीत सिंह हुंदल (58वें मिनट) ने गोल दागे।

भारत ने मैच में सतर्क शुरुआत की। राजिंदर ने 13वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बढ़त दिलाई। एक गोल से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड ने दूसरे क्वार्टर में कई हमले किए लेकिन टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली। मध्यांतर तक भारतीय टीम 1-0 से आगे थी।

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही आमिर अली ने मैदानी गोल दागकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया और इंग्लैंड पर दबाव बढ़ा दिया।

दो गोल की बढ़त बनाने के बाद भारत ने हमले तेज किए। अमनदीप ने तीसरे क्वार्टर के अंतिम लम्हों में पेनल्टी कॉर्नर पर एक और गोल दागकर टीम को 3-0 से आगे किया। इंग्लैंड ने अंतिम क्वार्टर में कई हमले किए लेकिन भारतीय डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे। अरिजीत ने मैच खत्म होने से दो मिनट पहले एक और गोल दागकर भारत की 4-0 से जीत सुनिश्चित की।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

एक परिवार की वजह से पूरी कौम का नुकसान हो रहा है, इनके विरुध हो सख्त कार्रवाई , बादल गुट पर बरसे R.P Singh

20 Feb 2025 5:43 PM

"हमारे लड़के की डंकी लगाते समय पानी में पलट गई थी नाव, बाल-बाल बची थी जान

18 Feb 2025 6:05 PM

पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा! कैसे रची साजिश? क्यों की हत्या?

18 Feb 2025 6:04 PM

55 लाख रुपए लगाकर बेटे को भेजा था अमेरिका...आज 9 महीने बाद खाली हाथ लौट रहा...

17 Feb 2025 7:01 PM

रणवीर अल्लाहबादिया के बाद अब Jasmine Sandlas के गाने में अपशब्दों को लेकर पुलिस...

17 Feb 2025 6:59 PM

"ट्रम्प ने अवैध आप्रवासियों को निर्वासित करने के एजेंडे पर चुनाव जीता"

15 Feb 2025 6:05 PM