भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम की एशियाई खेलों में जीत से शुरुआत

खबरे |

खबरे |

भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम की एशियाई खेलों में जीत से शुरुआत
Published : Sep 22, 2023, 12:25 pm IST
Updated : Sep 22, 2023, 12:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Indian men's table tennis team starts with victory in Asian Games
Indian men's table tennis team starts with victory in Asian Games

महिला टीम भी अपने अभियान की शुरुआत सिंगापुर के खिलाफ करेगी। 

हांगझोउ, 22 सितंबर (भाषा) भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने शुक्रवार को यहां यमन पर 3-0 से आसान जीत दर्ज करके एशियाई खेलों में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। अनुभवी शरथ कमल, जी साथियान और हरमीत देसाई को सीधे गेम में जीत दर्ज करने के लिए किसी तरह की मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

साथियान ने अली उमर अहमद को 14 मिनट में 11-3, 11-2, 11-6 से हराकर शानदार शुरुआत की। एशियाई खेलों में आखिरी बार खेल रहे 41 वर्षीय शरथ ने इसके बाद इब्राहिम अब्दुलहकीम मोहम्मद गुब्रान को 11-3, 11-4, 11-6 से हराकर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी।

देश के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी हरमीत ने मगद अहमद अली अल्धुभानी को 11-1, 11-1, 11-7 से हराकर मुकाबला भारत के नाम किया। भारतीय पुरुष टीम ग्रुप एफ के अपने अगले मुकाबले में सिंगापुर का सामना करेगी। महिला टीम भी अपने अभियान की शुरुआत सिंगापुर के खिलाफ करेगी। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM