IND vs BAN 2nd Test: लंच तक बांग्लादेश का स्कोर 82/2, उनादकट और अश्विन को...

खबरे |

खबरे |

IND vs BAN 2nd Test: लंच तक बांग्लादेश का स्कोर 82/2, उनादकट और अश्विन को...
Published : Dec 22, 2022, 12:49 pm IST
Updated : Dec 22, 2022, 12:49 pm IST
SHARE ARTICLE
IND vs BAN 2nd Test: Bangladesh score 82/2 till lunch, Unadkat and Ashwin...
IND vs BAN 2nd Test: Bangladesh score 82/2 till lunch, Unadkat and Ashwin...

भारतीय कप्तान केएल राहुल ने मोहम्मद सिराज और उमेश यादव से गेंदबाजी की शुरुआत कराई और नौवें ओवर में पहले बदलाव के रूप में उनादकट को गेंद सौंपी।

मीरपुर : तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक एक विकेट लेकर भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन गुरुवार को यहां लंच से पहले सफलताएं दिलाई।

बांग्लादेश ने लंच के तक दो विकेट पर 82 रन बनाए हैं। उस समय मोमिनुल हक 23 और कप्तान शाकिब अल हसन 16 रन पर खेल रहे थे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर 2010 में सेंचुरियन में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे उनादकट ने 20 रन देकर एक विकेट लिया है। उन्होंने दो मैचों के बीच 118 मैच में बाहर रहने का नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उनादकट ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को परेशानी में रखा और पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले जाकिर हसन (15) का विकेट लिया। अश्विन ने नजमुल हसन शंटो (24) को पगबाधा आउट किया।

भारतीय कप्तान केएल राहुल ने मोहम्मद सिराज और उमेश यादव से गेंदबाजी की शुरुआत कराई और नौवें ओवर में पहले बदलाव के रूप में उनादकट को गेंद सौंपी। इस तेज गेंदबाज ने बादल छाए रहने का पूरा फायदा उठाया तथा शंटो और जाकिर दोनों को अपनी अंदर आती गेंदों से परेशान किया।

उनादकट ने आखिर में 14वें ओवर की अतिरिक्त उछाल लेती हुई पांचवीं गेंद पर जाकिर को चकमा दिया। बल्लेबाज ने कट करने के प्रयास में प्वाइंट पर खड़े राहुल को आसान कैच दिया।. अश्विन ने अगले ओवर में शंटो को पगबाधा आउट किया जिन्होंने आगे पिच की गई गेंद पर शॉट नहीं खेलने का फैसला किया था।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM