अंडर-19 विश्व कप: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया

खबरे |

खबरे |

अंडर-19 विश्व कप: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया
Published : Jan 23, 2023, 11:16 am IST
Updated : Jan 23, 2023, 11:16 am IST
SHARE ARTICLE
Under-19 World Cup: Indian women's team beat Sri Lanka by seven wickets
Under-19 World Cup: Indian women's team beat Sri Lanka by seven wickets

सौम्या तिवारी (नाबाद 28 रन) महज 15 गेंद में पांच चौके जड़ दिये। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और....

पोटचेफस्ट्रूम ; भारत ने रविवार को यहां श्रीलंका पर सात विकेट की शानदार जीत से महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में ग्रुप एक सुपर सिक्स चरण में अपना अभियान फिर पटरी पर ला दिया। शनिवार को आस्ट्रेलिया से सात विकेट की हार के बाद टीम की गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवर में श्रीलंका को महज 59 रन पर समेट दिया।

सोलह साल की लेग स्पिनर पर्शवी चोपड़ा भारतीय गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ रहीं जिन्होंने चार विकेट झटके। बायें हाथ के स्पिनर मन्नत कश्यप ने दो विकेट हासिल किये जिससे इन दोनों ने प्रतिद्वंद्वी टीम के बल्लेबाजी क्रम को चरमरा दिया।

भारत ने फिर यह लक्ष्य 7.2 ओवर में ही हासिल कर लिया, हालांकि इस दौरान टीम ने शेफाली वर्मा, विकेटकीपर ऋचा घोष और श्वेता सहरावत के विकेट गंवा दिये।

सौम्या तिवारी (नाबाद 28 रन) महज 15 गेंद में पांच चौके जड़ दिये। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और तेज गेंदबाज टिटास संधू ने पहली तीन गेंद में नेथमी सेनारत्ना को आउट कर दिया।

फिर स्पिनरों ने जल्द ही जिम्मेदारी संभाली और कुछ ही देर में श्रीलंका की टीम संकट में घिर गयी। केवल कप्तान विशमी गुणरत्ने (25) और उम्या रथनायाके (13) ही दोहरे अंक तक पहुंच सकीं।

कसी गेंदबाजी कर रही भारतीय गेंदबाजों ने प्रतिद्वंद्वी बल्लेबाजों को स्ट्रोक्स खेलने का जरा भी मौका नहीं दिया और उन्होंने अतिरिक्त रन के रूप में केवल एक रन दिया।

सलामी बल्लेबाज और भारतीय सीनियर टीम की सदस्य शेफाली महज 15 रन ही बना सकीं और ऑफ स्पिनर देवमी विहांगा का शिकार हुई जिन्होंने भारत के तीन विकेट झटके। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM