जिम्बाब्वे के दिग्गज क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक की मौत की खबर निकली फेक, हेनरी ओलंगा ने दी जानकारी

खबरे |

खबरे |

जिम्बाब्वे के दिग्गज क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक की मौत की खबर निकली फेक, हेनरी ओलंगा ने दी जानकारी
Published : Aug 23, 2023, 1:22 pm IST
Updated : Aug 23, 2023, 1:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Heath Streak is alive: Henry Olonga debunks death rumours
Heath Streak is alive: Henry Olonga debunks death rumours

पूर्व जिम्बाब्वे टीम के साथी हेनरी ओलोंगा ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया.

नई दिल्ली: जिम्बाब्वे के पूर्व ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक कैंसर से पीड़ित हैं और दक्षिण अफ्रीका में अपना इलाज करा रहे हैं. इस बीच सुबह अचानक उनकी मौत की खबर फैली जिससे क्रिकेट प्रशंसकों में शोक का माहौल बन गया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उनके पूर्व जिम्बाब्वे टीम के साथी हेनरी ओलोंगा ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया.

स्ट्रीक की मौत की खबर के बाद ओलोंगा के ट्वीट में लिखा था, 'मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर काफी तेजी के फैली. मैने अभी उससे बात की. तीसरे अंपायर ने उन्हें वापस बुला लिया. वह काफी जिंदादिल इंसान हैं और पूरी तरह से जीवित हैं.

49 वर्षीय स्ट्रीक ने 1993-2005 के बीच जिम्बाब्वे के लिए 65 टेस्ट और 189 वनडे मैचों में खेला है. इस दौरान उन्होंने दोनों ही फॉर्मेट में मिलाकर कुल 4933 रन बनाने के साथ 455 विकेट हासिल किए. 49 वर्षीय स्ट्रीक ने 2005 में 31 वर्ष की आयु में अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की। स्ट्रीक अभी भी जिम्बाब्वे के एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने 100 से अधिक टेस्ट विकेट और 200 से अधिक वन डे विकेट लिए हैं। उन्होंने 2000 में जिम्बाब्वे की कप्तानी की। उनका अंतरराष्ट्रीय करियर 12 साल का है।


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM