Ind v Aus, 1st ODI: शमी की शानदार गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों ने दिखाया दम, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया

खबरे |

खबरे |

Ind v Aus, 1st ODI: शमी की शानदार गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों ने दिखाया दम, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया
Published : Sep 23, 2023, 12:44 pm IST
Updated : Sep 23, 2023, 12:44 pm IST
SHARE ARTICLE
India defeated Australia by five wickets
India defeated Australia by five wickets

भारत के लिए शुभमन गिल ने 74, रुतुराज गायकवाड़ ने 71, कप्तान लोकेश राहुल ने नाबाद 58 और सूर्यकुमार यादव ने 50 रन का योगदान दिया। 

  • भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला के पहले एकदिवसीय में शुक्रवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से शिकस्त दी।
  • ऑस्ट्रेलिया को 276 रन पर रोकने के बाद भारत ने 48.4 ओवर में पांच विकेट पर 281 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
  • भारत के लिए शुभमन गिल ने 74, रुतुराज गायकवाड़ ने 71, कप्तान लोकेश राहुल ने नाबाद 58 और सूर्यकुमार यादव ने 50 रन का योगदान दिया। 
  • ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जंपा ने 10 ओवर में 57 रन देकर दो विकेट लिए। 

मोहली: मोहम्मद शमी (51 रन पर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद चार बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज  के शुरुआती मुकाबले में शुक्रवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को आठ गेंद शेष रहते पांच विकेट से शिकस्त दी।

ऑस्ट्रेलिया की पारी को 276 रन पर समेटने के बाद भारत ने 48.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाकर आगामी विश्व कप की अपनी तैयारियों को पुख्ता किया।

भारत के लिए शुभमन गिल (74) और रुतुराज गायकवाड़ (71) ने पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी। तो वहीं कप्तान लोकेश राहुल ( नाबाद 58) और सूर्यकुमार यादव (50) ने पांचवें विकेट के लिए 85 गेंद में 80 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के मुहाने तक पहुंचाया।

शुभमन गिल ने 63 गेंद की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए तो वहीं रुतुराज ने 77 गेंद की पारी में 10 चौके जड़े। मिस्टर 360 डिग्री सूर्यकुमार ने 49 गेंद में पांच चौका और एक छक्का लगाया जबकि विजयी छक्का जड़ने वाले राहुल ने 63 गेंद की पारी एक छक्का और चार चौके लगाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जंपा ने दो विकेट चटकाए।

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM