Mitchell Marsh News : वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखने के आरोप में मिचेल मार्श के खिलाफ FIR दर्ज, बैन लगाने की मांग

खबरे |

खबरे |

Mitchell Marsh News : वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखने के आरोप में मिचेल मार्श के खिलाफ FIR दर्ज, बैन लगाने की मांग
Published : Nov 24, 2023, 7:09 pm IST
Updated : Nov 24, 2023, 7:09 pm IST
SHARE ARTICLE
FIR registered against Mitchell Marsh for stepping on the World Cup trophy
FIR registered against Mitchell Marsh for stepping on the World Cup trophy

माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले को स्वीकार कर लिया है . 

Mitchell Marsh News : ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श द्वारा विश्व कप जीतने के बाद विश्व कप की ट्रॉफी पर पैर रखकर बैठने और फोटो खिंचवाने के स्टंट ने उन्हें बड़ी मुसीबत में डाल दिया है क्योंकि खबरों के मुताबिक उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पंडित केशव नाम का एक आईटीआर कार्यकर्ता ने कथित तौर पर दिल्ली गेट पुलिस स्टेशन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें मार्श पर प्रतिबंध लगाने की अपील की गई है.

तेज गेंदबाज ऑलराउंडर के खिलाफ कथित शिकायत की गई है कि उन्होंने जानबूझकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखकर 140 करोड़ भारतीयों का अपमान किया है. माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले को स्वीकार कर लिया है . 

अपनी शिकायत में आई.टी.आर कार्यकर्ता ने मार्श को अब से भारत में खेलने पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा है और इसकी एक प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी भेजी है। बता दें प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 32 साल के क्रिकेटर पर कार्रवाई हो सकती है.

गौरतलब है कि मार्श ने विश्व कप में अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ शतक बनाए। उन्होंने 10 मैचों में 49 की औसत से 441 रन बनाए.

19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए यादगार साबित हुआ, जिसमें भारत को विश्व कप जीतने वाली पसंदीदा टीम माना गया। हालाँकि, मेहमान टीम ने उस दिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और मेजबान टीम भारत को हराकर विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की । बता दें कि ऑस्ट्रेलिया इसी के साथ कुल छह विश्व कप अपने नाम कर लिया है. वहीं अब यह विश्व कप की ट्रॉफी मिचेल मार्श के लिए मुसीबत बन गई है. 


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM