ISL Football : चैम्पियन हैदराबाद एफसी ने बेंगलुरु एफसी को हराया

खबरे |

खबरे |

ISL Football : चैम्पियन हैदराबाद एफसी ने बेंगलुरु एफसी को हराया
Published : Dec 24, 2022, 11:24 am IST
Updated : Dec 24, 2022, 11:24 am IST
SHARE ARTICLE
ISL Football: Champions Hyderabad FC beat Bengaluru FC
ISL Football: Champions Hyderabad FC beat Bengaluru FC

लगातार तीसरी जीत के बाद मुख्य कोच मैनोलो मार्कुएज की टीम दूसरे स्थान से अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंच गई है। हैदराबाद एफसी के 11 मैचों में आठ जीत,..

बेंगलुरु :  मौजूदा चैम्पियन हैदराबाद एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को मेजबान बेंगलुरु एफसी को 3-0 से हराकर तालिका में शीर्ष पर वापसी की। मौजूदा सत्र में हैदराबाद की बेंगलुरु पर यह दूसरी जीत है। हैदराबाद के लिए नाइजीरिया के स्ट्राइकर बार्थोलोम्यू ओग्बेचे (26वें), बेंगलुरु के सेंटर-बैक संदेश झिंगन (44वें मिनट में आत्मघाती गोल) और स्थानापन्न ऑस्ट्रेलियाई स्ट्राइकर जोएल केनिजी (90वें मिनट में) ने गोल दागे।

लगातार तीसरी जीत के बाद मुख्य कोच मैनोलो मार्कुएज की टीम दूसरे स्थान से अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंच गई है। हैदराबाद एफसी के 11 मैचों में आठ जीत, एक ड्रा और दो हार से 25 अंक हो गए हैं।

सत्र में सातवीं हार के बावजूद बेंगलुरु की टीम तालिका में आठवें स्थान पर बनी हुई हैं। बेंगलुरु एफसी के 11 मैचों में तीन जीत, एक ड्रा और सात हार से 10 अंक हैं।

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM