Vinod Kambli Health Update: अस्पताल में भर्ती विनोद कांबली की तबियत में आया सुधार, डॉक्टरों से कहा धन्यवाद

खबरे |

खबरे |

Vinod Kambli Health Update: अस्पताल में भर्ती विनोद कांबली की तबियत में आया सुधार, डॉक्टरों से कहा धन्यवाद
Published : Dec 24, 2024, 1:19 pm IST
Updated : Dec 24, 2024, 1:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Vinod Kambli Health Update Today News in Hindi
Vinod Kambli Health Update Today News in Hindi

52 वर्षीय कांबली हाल ही में सचिन तेंदुलकर से मुलाकात के बाद सुर्खियों में आए थे.

Vinod Kambli Health Update Today News in Hindi: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली अस्पताल में भर्ती है. शनिवार को उनकी तबियत खराब  होने के बाद उन्हें महाराष्ट्र के ठाणे के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टर्स की टीम उनकी देखभाल में लगी है. सभी जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार उनके मस्तिष्क में खून के थक्के जम गए हैं . हालांकि अब वह इससे उबर रहे हैं. उनकी हालत में सुधार हो रहा है। कांबली ने डॉक्टर्स को धन्यवाद दिया और कहा है कि उनकी वजह से वह जिंदा हैं।

बता दे कि 52 वर्षीय कांबली हाल ही में सचिन तेंदुलकर से मुलाकात के बाद सुर्खियों में आए थे. उन्हें इस कार्यक्रम में व्हीलचेयर पर बैठे देखा गया था और तब से ही प्रशंसक उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।

दरअसल हाल ही में विनोद कांबली चर्चा में आ गए थे. वे रमाकांत आचरेकर मेमोरियल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में सचिन भी पहुंचे थे. सचिन और कांबली का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा था. कांबली सचिन को अपने पास बैठाना चाहते थे. लेकिन वे कुछ देर रुकने के बाद दूसरी जगह बैठे थे. 
 
गौर हो कि विनोद कांबली ने भारतीय टीम के लिए साल 1991 में वनडे में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने आखिरी वनडे मैच साल 2000 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। 

(For more news apart from Vinod Kambli health deteriorated admitted to hospital News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM