विश्व टीम शतरंज : भारत कांस्य पदक के प्लेऑफ में स्पेन से हारा

खबरे |

खबरे |

विश्व टीम शतरंज : भारत कांस्य पदक के प्लेऑफ में स्पेन से हारा
Published : Nov 26, 2022, 1:45 pm IST
Updated : Nov 26, 2022, 1:45 pm IST
SHARE ARTICLE
World Team Chess: India lose to Spain in bronze medal playoff
World Team Chess: India lose to Spain in bronze medal playoff

दोनों दौर में टीमों ने 2-2 से ड्रा खेला। लेकिन जेमी सांतोस लातासा और डेविड एंटन गुईजारो ने ‘ब्लिट्ज टाई ब्रेक’ में स्पेन को जीत दिलायी

यरूशलम : भारत को शनिवार को यहां फिडे विश्व टीम शतरंज चैम्पियनशिप में दो दौर के कांस्य पदक प्लेऑफ के टाई रहने के बाद स्पेन से टाईब्रेक में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

दोनों दौर में टीमों ने 2-2 से ड्रा खेला। लेकिन जेमी सांतोस लातासा और डेविड एंटन गुईजारो ने क्रमश: विदित संतोष गुजराती और निहाल सरीन को ‘ब्लिट्ज टाई ब्रेक’ में हराकर स्पेन को बढ़त दिलायी। अन्य बाजियों में एस एल नारायणन ने एलेक्सेई शिरोव से ड्रा खेला और अभिजीत गुप्ता ने मिगुएल सांतोज रूईज से अंक बांटे। इसेस स्पेन ने शनिवार को 3-1 के अंतर से जीत दर्ज की।

पहले दौर में गुजराती ने सांतोस लातासा से जबकि सरीन ने गुईजारो से अंक बांटे। नारायणन और दानिल युफा तथा गुप्ता और सांतोस रूईज के बीच मुकाबले भी ड्रा रहे।

दूसरे दौर में यही नतीजा रहा, सभी चारों बोर्ड पर इन्हीं खिलाड़ियों ने ड्रा खेले। स्पेन ने टाईब्रेक में 4-2 की जीत से टीम प्रतियोगिता में पहला पदक जीता

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM